कांस्टेबल को मंथ का सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी घोषित करते हुए। नैनीताल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया हैं।

रोशनी पाण्डेय – सम्पादक

उत्तराखंड में बढ़ रहे अपराधो की रोकथाम हो या घटनाओं के खुलासा या फिर अवैध नशे के काले कारोबार को करने वाले तस्कर को पकड़कना रामनगर कोतवाली की पुलिस इनदिनों सभी श्रेणियों के अपराधियों के ऊपर ताबड़तोड़ कार्यवाही करती नजर आ रही हैं। इसी क्रम में रामनगर में तैनात तेज तर्रार कॉस्टबल 836 संजय कुमार इनदिनों अपराध की रोकथाम ओर आपराधिक घटनाओं के खुलासे तथा अवैध नशे खुलासे शोदागरो पर नकेल कसने को लेकर खासा सुर्खियों में चल रहे है। संजय कुमार क्षेत्र में आम जनता से मधुर सम्बन्ध ओर सटीक मुखबिर तंत्र के लिए भी जाने जाते है।

यह भी पढ़ें 👉  डॉ. जफर सैफी व अरमान सैफी हर साल रक्षा बंधन पर राखी बंधवाकर देते है कौमी एकता का पैगाम*

 

 

रामनगर कोतवाली क्षेत्र में अवैध नशे के तस्करों को पकड़ने में ओर हत्या की घटना के खुलासे में अहम भूमिका निभाने पर कॉस्टबल संजय कुमार को रामनगर कोतवाली के मंथ का सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी घोषित करते हुए नैनीताल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया हैं। रामनगर कोतवाली के स्टाफ सहित क्षेत्र की जनता ने प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से उज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी हैं।

karki
inder