उत्तराखंड क्राइम नैनीताल

बावन डांट में रपटे में बहे व्यक्ति की दर्दनाक मृत्यु

Spread the love

बावन डांट में रपटे में बहे व्यक्ति की दर्दनाक मृत्यु

 

रोशनी पाण्डेयप्रधान संपादक

नैनीताल, 30 जुलाई 2024: नैनीताल जिले के बावन डांट के पास एक दर्दनाक हादसे में ललित पालीवाल (38), पुत्र स्व. रामदत्त पालीवाल, निवासी मल्ला फतेहपुर, की रपटे में बहने से मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर 45 दिन तक चला अभियान 681 शिविरों के जरिए हुआ 33 हजार जन समस्याओं का समाधान

 

 

घटना के अनुसार, ललित पालीवाल रपटे के पास से गुजर रहे थे, जब अचानक बहाव में बह गए। पुलिस और अग्निशमन दल ने तत्काल मौके पर पहुँचकर तलाशी अभियान शुरू किया और घटना स्थल से लगभग 400 मीटर दूर ईसाईं नगर के पास शव बरामद किया।

यह भी पढ़ें 👉  न्याय व्यवस्था को मजबूती: खटीमा कोर्ट में अधिवक्ताओं के लिए नया चैम्बर, मुख्यमंत्री धामी ने की ₹2.50 करोड़ की घोषणा

 

 

शव बरामद होने के बाद पंचनामा की कार्यवाही की जा रही है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। इस दुखद घटना ने स्थानीय निवासियों में शोक की लहर दौड़ा दी है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर को मिला नया उपजिलाधिकारी, गोपाल सिंह चौहान की तैनाती

 

 

स्थानीय प्रशासन की चेतावनी: बारिश के मौसम में रपटों और नदियों के पास सावधानी बरतने की अपील की है। प्रशासन ने लोगों से आग्रह किया है कि वे भारी बारिश के दौरान ऐसे स्थानों से दूर रहें और सतर्क रहें।