उत्तराखंड क्राइम नैनीताल

अवैध चाकू के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Spread the love

*अवैध चाकू के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

*बनभूलपुरा पुलिस की सतर्कता से अपराध पर प्रभावी अंकुश*

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रहलाद नारायण मीणा के द्वारा* पुलिस ने जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराधों की रोकथाम सतत गश्त कर अवांछनीय गतिविधियों पर लगाम लगाए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लाखों लेकर भागा चोर पुलिस के हत्थे चढ़ा, 24 घंटे में खुली वारदात।

इसी क्रम में *पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी श्री नीरज भाकुनी के नेतृत्व* में पुलिस टीम द्वारा *एक अभियुक्त को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार* करने में सफलता प्राप्त की है।

पुलिस टीम द्वारा दिनांक 08 मई 2025 को गश्त के दौरान नीबू के बाड़े के सामने, गोलारोखड़, जवाहर नगर क्षेत्र में *एक संदिग्ध युवक को रोका गया।* तलाशी लेने पर उसके पास से *एक अवैध चाकू बरामद* हुआ। जिसे गिरफ्तार कर थाना बनभूलपुरा पर मु.अ.सं. 114/25, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  #जंगलों का जल्लाद कौन? पतरामपुर में साल के पेड़ों का सामूहिक कत्लेआम!" #हरे सोने की लूट से दहला जसपुर! तस्करों के आगे बेबस दिखा विभाग"

अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।
*नैनीताल पुलिस जनपद में अपराध पर कठोर नियंत्रण हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा ऐसे तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।*

यह भी पढ़ें 👉  सौहार्दपूर्ण माहौल में मनेगी बकरीद: नैनीताल पुलिस 'हाई अलर्ट' पर, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने सभी थाना प्रभारियों के साथ बैठक लेकर एरिया डोमिनेशन और सघन चेकिंग के निर्देश*_

*गिरफ्तार अभियुक्त-*
करन पुत्र लल्ला बाबू निवासी फकीरान मस्जिद के पास, जवाहर नगर थाना बनभूलपुरा (जिला नैनीताल) उम्र 21 वर्ष है।

*पुलिस टीम-*

1. कां0 सुनील कुमार
2. का0 महबूब अली
3. का0 मुनेन्द्र कुमार