क्राइम रामनगर

अपने दोस्तों के साथ कोसी नदी में नहाने गया 24 वर्षीय युवक की पानी में डूबने से हुई मौत।

Spread the love

अपने दोस्तों के साथ कोसी नदी में नहाने गया 24 वर्षीय युवक की पानी में डूबने से हुई मौत।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

रामनगर रविवार की दोपहर अपने कुछ दोस्तों के साथ मोहल्ला भरत पुरी के समीप स्थित कोसी नदी में नहाने गया एक युवक पानी के गहरे कुंड में डूब गया जिसके बाद साथ में मौजूद दोस्तों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी पुलिस द्वारा मौके पर दमकल विभाग व एसडीआरएफ की टीम द्वारा नदी में डूबे युवक को खोजने के लिए सर्च अभियान चलाया गया लेकिन अंधेरा होने के चलते शव बरामद नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  हिरण के मांस के साथ पकड़ा गया आरोपी, दो फरार

 

 

और टीम ने अपना सर्च अभियान रोक दिया घटना के संबंध में रामनगर कोतवाली के एसएसआई अनीस अहमद ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार की सुबह कोसी बैराज क्षेत्र में एक शव तैरता हुआ होने की सूचना पुलिस को मिली जिसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने कोसी बैराज में तैर रहे शव को बाहर निकाला तो मृतक की शिनाख्त निहाल कुमार उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम चोर पानी के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में ड्रग फ्री अभियान का असर, अनियमितता पर नीलकंठ मेडिकल स्टोर बंद

 

 

उन्होंने बताया कि मृतक वही युवक था जो रविवार को नहाने के दौरान नदी में डूबा था उन्होंने बताया कि सौंपा पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया तथा पुलिस मामले की जानकारी में जुटी हुई है वहीं घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  *मुख्यमंत्री!जी आपका "ड्रग्स फ्री देवभूमि" मिशन सुरक्षित हाथों में* *एसएसपी डॉ० मंजुनाथ टीसी का धमाका- करोड़ों का नशा बरामद, माफियाओं की संपत्ति होगी कुर्क* *36 लाख की स्मैक संग फिर एक और महिला तस्कर गिरफ्तार, 3 महीने में 2 करोड़ 66 लाख का नशा बरामद*