उत्तराखंड क्राइम नैनीताल

हल्द्वानी पुलिस का अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान, 4 फरार वारण्टी गिरफ्तार

Spread the love

हल्द्वानी पुलिस का अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान, 4 फरार वारण्टी गिरफ्तार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी। कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में लंबे समय से फरार चल रहे चार वारण्टी को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई का नेतृत्व  अमर चन्द शर्मा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी ने किया, जबकि एसपी सिटी हल्द्वानी श्री प्रकाश चन्द्र और क्षेत्राधिकारी श्री नितिन लोहनी के दिशा-निर्देश में टीम ने दबिश देकर आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग में बड़ा हादसा टला, सड़क पर पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस।

गिरफ्तार किए गए वारण्टियों में शामिल हैं:

  1. नवीन चन्द्र सुनाल – फौ0वाद सं0 463/24 धारा 125(3) सीआरपीसी/144 बीएनएसएस

  2. मनीष जोशी – फौ0वाद सं0 1779/21 धारा 147,149,323,504,506 भादवि

  3. कृष्णानन्द भट्ट – क्रिमिनल केस नं0 3082/23 धारा 60 आब0अधि0

  4. राकेश कुमार उर्फ टिटू – मोटर व्हीकल अधि0 गिरफ्तारी अधिपत्र 5/180

यह भी पढ़ें 👉  15 नवम्बर 2026 तक सभी सड़कें हों गड्ढा मुक्त, आपदा एवं स्वास्थ्य प्रबंधन पर विशेष फोकस

एसएसपी  प्रहलाद नारायण मीणा ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए थे कि अधिक से अधिक निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए वारंट की शत प्रतिशत तामील सुनिश्चित की जाए और अपराधियों व गुण्डा तत्वों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  "रोता मिला मासूम, पुलिस बनी मसीहा; कुछ घंटों में परिवार से मिलाया"

गिरफ्तारी टीम में चौकी प्रभारी प्रेम राम विश्वकर्मा, अनिल कुमार, कृष्णा गिरी, मनोज कुमार तथा कानूनी अधिकारियों धीरेन्द्र सिंह, सतवीर सिंह, नीरज कुमार और ललित मेहरा शामिल रहे।