उत्तराखंड क्राइम हल्द्वानी

“ऑपरेशन रोमियो” के तहत नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 99 अराजक तत्वों पर चालान।

Spread the love

“ऑपरेशन रोमियो” के तहत नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 99 अराजक तत्वों पर चालान।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

नैनीताल।
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने और महिलाओं, बुजुर्गों व आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बीती रात “ऑपरेशन रोमियो” चलाया गया।

 

इस अभियान का नेतृत्व एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्रा द्वारा नैनीताल सर्किल में तथा एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल द्वारा हल्द्वानी सर्किल में किया गया। अभियान के दौरान सभी थाना क्षेत्रों में थानाध्यक्षों व पुलिस टीमों ने संयुक्त रूप से चौक-चौराहों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील इलाकों में सघन चेकिंग की।

यह भी पढ़ें 👉  सरकार पहुँची जनता के द्वार: ‘जन-जन की सरकार’ कैम्पों में उमड़ा जनसैलाब

 

 

 

 

पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, नशा करने और हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 99 अराजक तत्वों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान किए और 23,200 रुपये का जुर्माना वसूला।
वहीं, यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 32 वाहन चालकों का चालान कर 20,000 रुपये का संयोजन शुल्क जमा कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क सुरक्षा माह में नैनीताल पुलिस का सख़्त अभियान, स्कूल बस संचालकों को किया जागरूक।

 

 

 

नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और समाज में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे। पुलिस ने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने, नशे से दूर रहने और सार्वजनिक स्थलों पर अनुशासन बनाए रखने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  ड्रग्स माफिया पर SSP का प्रहार: 463 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

 

 

 

पुलिस ने यह भी चेतावनी दी कि अशांति फैलाने वालों और अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।