उत्तराखंड देहरादून सियासत

कैबिनेट बैठक का बड़ा फैसला – राहत व पुनर्वास कार्यों की होगी गहन समीक्षा”

Spread the love

कैबिनेट बैठक का बड़ा फैसला – राहत व पुनर्वास कार्यों की होगी गहन समीक्षा”

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में हुई कैबिनेट की बैठक में निर्णय लिया गया कि मुख्यमंत्री और मंत्रीगण राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में आपदा से हुए नुकसान का जनपदों में जाकर गहनता से समीक्षा करेंगे। आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण भी करेंगे। इस समीक्षा का उद्देश्य राहत और पुनर्वास कार्यों की प्रगति की बारीकी से निगरानी करना और समस्त प्रभावित परिसंपत्तियों के नुकसान का व्यापक स्तर पर आकलन करना है।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क पर लापरवाही पड़ी भारी! 2 शराबी चालक गिरफ्तार, वाहन सीज… 70 चालकों पर पुलिस का बड़ा एक्शन 

 

 

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आपदा प्रभावित इलाकों में राहत कार्यों को और प्रभावी बनाने के लिए सभी संबंधित विभाग मिलकर समन्वित प्रयास करेंगे। इसके अंतर्गत आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता, प्रभावित लोगों को त्वरित सहायता प्रदान करना तथा पुनर्वास कार्यों को शीघ्र पूरा करना प्राथमिकता होगी।

यह भी पढ़ें 👉  चम्पावत बनेगा मॉडल जनपद, धामी ने सिटी सेंटर समेत कई परियोजनाओं की रखी नींव

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा से हुए नुकसान की व्यापक समीक्षा की जाएगी ताकि आगामी रणनीतियाँ और नीतिगत निर्णय समयानुसार और प्रभावी ढंग से लिए जा सकें।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव की जिलाधिकारियों संग बैठक, स्कूल मरम्मत और टीबी मुक्त अभियान पर जोर