खेल उत्तराखंड रामनगर

ताइक्वांडो में चमका रामनगर – आदित्य बोरा का सीएम खिलाड़ी योजना में चयन।

Spread the love

ताइक्वांडो में चमका रामनगर – आदित्य बोरा का सीएम खिलाड़ी योजना में चयन

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर (नैनीताल), 18 मई 2025:
रामनगर की खेल प्रतिभाओं में एक और सितारा जुड़ गया है। राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) ढेला के छात्र और प्रतिभाशाली ताइक्वांडो खिलाड़ी आदित्य बोरा का चयन उत्तराखंड मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना में 17-19 आयु वर्ग के अंतर्गत हुआ है। इस उपलब्धि से आदित्य ने न केवल अपने परिवार और विद्यालय का, बल्कि पूरे रामनगर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

यह भी पढ़ें 👉  अफवाहों पर न दें ध्यान, बाबा के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब; 20 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन।

आदित्य पिछले कई वर्षों से ताइक्वांडो खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्हें यह सफलता कोच  तरुण भट्ट के मार्गदर्शन में निरंतर अभ्यास और अनुशासन से मिली है। उनके कोच ने बताया कि आदित्य में खेल के प्रति जबरदस्त जुनून और समर्पण है, जो उन्हें भविष्य में राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा सकता है।

आदित्य के परिवार की भूमिका भी उनकी सफलता में अहम रही है। उनकी माता श्रीमती मालती देवी, जो एक गृहिणी हैं, और पिता श्री प्रताप सिंह बोरा, जो कॉर्बेट नेशनल पार्क में कार्यरत हैं, ने हर कदम पर उन्हें सहयोग और प्रेरणा दी। एक साधारण पृष्ठभूमि से आने वाले आदित्य की यह सफलता उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो संसाधनों की कमी के बावजूद आगे बढ़ने का जज़्बा रखते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  गौ-तस्करी पर बड़ा प्रहार: गदरपुर से 300 किलो प्रतिबंधित गौमांस बरामद

गौरतलब है कि उत्तराखंड सरकार की मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का उद्देश्य राज्य के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से आने वाली खेल प्रतिभाओं को आर्थिक और तकनीकी सहायता प्रदान करना है। इस योजना के अंतर्गत चयनित खिलाड़ियों को Rs. 2,000 मासिक वजीफा तथा Rs. 10,000 तक खेल सामग्री के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है।

यह भी पढ़ें 👉  🙏🏼💐*बारिश, विशाल भीड़ और जबरदस्त उत्साह: एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए नीम किरौली बाबा के दर्शन, रातभर सेवाभाव में जुटी रही नैनीताल पुलिस* 🎉*पूरी रात्रि उमड़ता रहा आस्था का सैलाब, पुलिस, प्रशासन, मंदिर समिति की व्यवस्था व स्थानीय जनता के सहयोग की जमकर सराहना*

इस योजना में चयन को लेकर आदित्य बोरा ने कहा, “यह मेरे लिए बहुत गर्व और खुशी का क्षण है। मैं अपने माता-पिता, कोच और विद्यालय के शिक्षकों का धन्यवाद करता हूँ, जिन्होंने मुझे हर परिस्थिति में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।”

रामनगर के नागरिकों, शिक्षकों और खेलप्रेमियों ने आदित्य को शुभकामनाएँ दी हैं और उम्मीद जताई है कि वह आने वाले समय में राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे।