उत्तराखंड क्राइम नैनीताल

लालकुआं पुलिस का नशे के खिलाफ प्रहार: अवैध शराब और चरस तस्करी में दो गिरफ्तार।

Spread the love

लालकुआं पुलिस का नशे के खिलाफ प्रहार: अवैध शराब और चरस तस्करी में दो गिरफ्तार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

लालकुआं (नैनीताल) — वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल, प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर जिले में नशे के खिलाफ अभियान के तहत लालकुआं पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो युवकों को गिरफ्तार कर नशे की बड़ी खेप बरामद की है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री मोदी की परियोजनाओं की समीक्षा, मुख्य सचिव ने समयबद्ध पूर्णता के दिए निर्देश

 

 

पहला मामला: अवैध कच्ची शराब की तस्करी

लालकुआं पुलिस टीम ने टांडा रोड जंगल क्षेत्र से कृष्णा बासवाल (20 वर्ष), निवासी राजीव नगर, बिन्दुखत्ता को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से 86 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद की। आरोपी के खिलाफ कोतवाली लालकुआं में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तारी टीम:

  • कांस्टेबल आनंदपुरी
  • कांस्टेबल तरुण मेहता
  • कांस्टेबल संदीप राय

दूसरा मामला: चरस की तस्करी

लालकुआं पुलिस टीम ने रेलवे पुल के पास, शिव मंदिर के सामने, शनि मंदिर चबूतरा से संजीत मंडल (22 वर्ष), निवासी निर्मल कॉलोनी, लालकुआं को 90 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  आध्यात्म और विकास का संगम: शांतिकुंज में नड्डा-धामी की शैलदीदी से मुलाकात

गिरफ्तारी टीम:

  • उपनिरीक्षक दीपक बिष्ट
  • कांस्टेबल आनंदपुरी
  • कांस्टेबल तरुण मेहता
  • कांस्टेबल संदीप राय
  • कांस्टेबल जितेंद्र बिष्ट

पुलिस अधिकारियों का बयान:
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने कहा कि नशे के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस का उद्देश्य जिले को नशा मुक्त बनाना है और नशे के कारोबार में लिप्त अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।