उत्तराखंड क्राइम नैनीताल

कालाढूंगी पुलिस की गिरफ्त में आया घर व दुकान में रखे गल्ले से नगदी व पर्स, एटीएम चुराने वाला, चोरी की धनराशि व अन्य सामग्री बरामद*

Spread the love

*कालाढूंगी पुलिस की गिरफ्त में आया घर व दुकान में रखे गल्ले से नगदी व पर्स, एटीएम चुराने वाला, चोरी की धनराशि व अन्य सामग्री बरामद*

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

दिनाँक 22 अप्रैल 2024 को वादी अदनान मलिक निवासी वार्ड न0 -1 डाकबंगला थाना कालाढूंगी जनपद नैनीताल द्वारा थाना कालाढूंगी में शिकायत दी कि दिनांक 22.04.24 को अपने परिवार के साथ घर कही बाहर जाने व वापस आने पर *दुकान व घर के गल्ले में रखा पर्स जिसमें रुपये व आधार कार्ड व बैक पासबुक थी को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर* कर लिया है, शिकायत के आधार पर *थाना कालाढूंगी में धारा 380 IPC बनाम अज्ञात पंजीकृत* किया गया।
उक्त प्रकरण में तत्काल कार्यवाही करने हेतु *थानाध्यक्ष श्री भगवान महर के नेतृत्व* में पुलिस टीम द्वारा पतारसी सुरागरसी कर *अभियुक्त राजेन्द्र राणा पुत्र वीर सिंह राणा निवासी वार्ड न0 01 डाक बंगला थाना कालाढूगी जनपद नैनीताल उम्र 36 वर्ष* को *फारेस्ट गेस्ट हाउस के गेट के पास से मय चोरी के कुल 980 सहित अन्य सामान के साथ गिरफ्तार* कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर धारा 380/411 IPC में रिमाण्ड प्राप्त कर अभियुक्त को जेल भेजा गया ।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज उधम सिंह राठौर - प्रधान संपादक कैंची धाम क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज पर्यटन सीजन एवं कैंची धाम क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोपहिया टैक्सी वाहनों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि उनके टैक्सी दुपहिया वाहन कैंची धाम एवं भवाली क्षेत्र की ओर संचालन प्रतिबंधित रहेगा। दिनांक 04.06.2026 को श्री महेश चन्द्रा, निरीक्षक यातायात भवाली द्वारा यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्लान एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। सभी सीज वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु कोतवाली भवाली में दाखिल किया गया है। नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों एवं निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

*बरामदगी विवरणः-*

 

980 रूपये नगदी, एक लेडिज पर्स
ATM, PAN व आधार कार्ड

*पुलिस टीम-*
1- उपनिरीक्षक जसवीर सिंह
2- हेड कानि0 राजाराम सिंह
3- कानि0 अनदीप सिंह
4- कानि0 राजा गौतम

यह भी पढ़ें 👉  धमकियों से परेशान महिला ने उठाया खौफनाक कदम, पुलिस जांच में जुटी