उत्तराखंड क्राइम रामनगर

वन निगम कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन।

Spread the love

वन निगम कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

शुक्रवार को उत्तराखंड वन विकास कर्मचारी संगठन पश्चिमी क्षेत्र के कर्मचारियों ने निगम कार्यालय में सरकार ओर निगम के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया तथा धरना स्थल पर हुई सभा में बोलते हुए निगम कर्मी उमेश चंद्र भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड शासन द्वारा पिछले वर्ष 15 फरवरी को 19 सितंबर 1991 की वरिष्ठता का एक आदेश 23 दिसंबर 2002 को विनियमित हुए कर्मचारियों को वरिष्ठता का लाभ देने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा जारी किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में शेल्फ ऑफ प्रोजेक्ट्स की समीक्षा बैठक, मुख्य सचिव ने सभी विभागों को पोर्टल पर प्राथमिकता निर्धारण के निर्देश दिए

 

 

 

तथा हाईकोर्ट इलाहाबाद के आदेश पर यह लाभ दिया गया उन्होंने बताया कि वर्तमान में उनका यह मामला उत्तराखंड हाई कोर्ट में चल रहा है लेकिन इसके बाद भी सरकार द्वारा इस आदेश को इस साल 20 जून को उप सचिव वन अनुभव द्वारा निरस्त कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पंचायत चुनाव के दौरान रामनगर में हंगामा: बूथ पर विधायक और दरोगा के बीच तीखी नोकझोंक

 

 

 

 

तथा इसी आदेश के तहत 9 जुलाई को प्रबंध निदेशक उत्तराखंड विकास निगम देहरादून द्वारा भी उसे आदेश को निरस्त कर दिया गया है जिससे समस्त निगम कर्मचारियों में आक्रोश बना हुआ है उन्होंने कहा कि आज निगम कर्मचारियों ने इसके विरोध में यह धरना प्रदर्षन किया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने पेंशन हिस्सेदारी के रूप में ₹1600 करोड़ की धनराशि प्रदान करने पर उत्तर प्रदेश सरकार का किया आभार व्यक्त