क्राइम रामनगर

रामनगर में एआरटीओ संदीप वर्मा के नेतृत्व में चलाया गया चेकिंग अभियान, जिसमें आज 7 टैंपू को बन्द और 2 टेम्पो को सीज किया।

Spread the love

रामनगर में एआरटीओ संदीप वर्मा के नेतृत्व में चलाया गया चेकिंग अभियान।

 

 

रोशनी पाण्डेय – प्रधान सम्पादक

प्रदेश में अतिक्रमण को लेकर युद्ध स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। जिससे अलग-अलग जनपदों में इस कार्रवाई के द्वारा अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। उसी कड़ी में आज एआरटीओ संदीप वर्मा ने भी, एक चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें कई टेंपोओ के कागजों की जांच की गई। जिसमें 7 टैंपू को बन्द किया गया और 2 टेम्पो को एआरटीओ के द्वारा सीज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  गौ-तस्करी पर बड़ा प्रहार: गदरपुर से 300 किलो प्रतिबंधित गौमांस बरामद

आपको बता दें कि रामनगर में कुछ समय से एक्सीडेंट की खबरों में इजाफा हो रहा है जिसके चलते संबंधित विभागों के द्वारा अपने स्तर से कार्रवाई की जा रही है। उसी को ध्यान में रखते हुए एआरटीओ संदीप वर्मा ने आज  नेहा झा और अपनी पूरी टीम के साथ रामनगर रानीखेत रोड के पास चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें बहुत से टेंपोओ में खामियां पाई गई और कुछ टेंपो जो काशीपुर से रामनगर आ रहे थे, उन पर भी कार्रवाई हुई। उसमें एक टेंपो को सीज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  फायर NOC और सुरक्षा मानकों की जांच, कई होटलों में मिली अनियमितताएं

कुछ टेम्पू अधिक सवारियों को लेकर चर्चाओं में थे जिसमें कुछ टेंपो को आज एआरटीओ के द्वारा पकड़ा गया है। वही एआरटीओ संदीप वर्मा ने बताया कि यह कार्रवाई हमारी लगातार जारी है और हर रोज इसी तरह के टेंपो पर कार्रवाई की जा रही है। और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई चलती रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  करणी सेना ने IMPCL निजीकरण के खिलाफ खोला मोर्चा, सरकार से फैसले पर पुनर्विचार की मांग