उत्तराखंड क्राइम हल्द्वानी

सुखवन्त सिंह आत्महत्या प्रकरण में बड़ा एक्शन, उच्चस्तरीय SIT जांच, पुलिस महकमे में हलचल।

Spread the love

सुखवन्त सिंह आत्महत्या प्रकरण में बड़ा एक्शन, उच्चस्तरीय SIT जांच, पुलिस महकमे में हलचल।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधाम सम्पादक

हल्द्वानी/देहरादून।
जनपद ऊधमसिंहनगर के ग्राम पैगा, थाना आईटीआई निवासी सुखवन्त सिंह द्वारा 10/11 जनवरी 2026 की रात्रि काठगोदाम, हल्द्वानी में आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उच्चस्तरीय विशेष अन्वेषण दल (SIT) का गठन किया है। SIT की अध्यक्षता पुलिस महानिरीक्षक (STF) नीलेश आनन्द भरणे करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  जन शिकायत की पड़ताल करने मौके पर पहुंचे सीएम, वीडियो कॉल के जरिए अधिकारियों को दिखाई स्थिति

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गहन विवेचना सुनिश्चित करने के लिए 5 सदस्यीय SIT गठित की गई है। इस टीम में पुलिस अधीक्षक चम्पावत अजय गणपति, क्षेत्राधिकारी टनकपुर वन्दना वर्मा, निरीक्षक दिवान सिंह बिष्ट तथा उपनिरीक्षक मनीष खत्री को शामिल किया गया है।

निष्पक्ष जांच के लिए 12 पुलिसकर्मियों का स्थानान्तरण

मामले की निष्पक्ष जांच को ध्यान में रखते हुए प्रकरण से जुड़े 3 उपनिरीक्षक, 1 अपर उपनिरीक्षक, 1 मुख्य आरक्षी एवं 7 आरक्षियों सहित कुल 12 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से गढ़वाल रेंज के जनपद चमोली एवं रुद्रप्रयाग स्थानान्तरित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अंतर्गत निर्मित सड़कों के रख-रखाव के लिए संबंधित विभागों की एक समन्वय समिति गठित की जाए

वीडियो और ई-मेल की गहन जांच के निर्देश

पुलिस मुख्यालय ने सोशल मीडिया पर प्रसारित मृतक के वीडियो तथा ई-मेल के माध्यम से की गई शिकायतों का भी गहन परीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। मृतक द्वारा जारी वीडियो और ई-मेल में स्थानीय व्यक्तियों एवं ऊधमसिंहनगर पुलिस के कुछ अधिकारियों व कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। इन सभी आरोपों की तथ्यों के आधार पर जांच कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  धामी से डिजिटल इंपॉवरमेंट मीट आयोजकों की भेंट, AI और टेक्नोलॉजी पर मंथन

पुलिस मुख्यालय का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच पूरी पारदर्शिता के साथ की जाएगी और किसी भी स्तर पर दोष पाए जाने पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।