उत्तराखंड क्राइम नैनीताल

भवाली पुलिस की चैकिंग में सफलता: शराब के प्रभाव में वाहन चलाने वाला चालक गिरफ्तार, टैक्सी सीज

Spread the love

भवाली पुलिस की चैकिंग में सफलता: शराब के प्रभाव में वाहन चलाने वाला चालक गिरफ्तार, टैक्सी सीज

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

 

एसएसपी नैनीताल द्वारा जनपद में अपराध/ सड़क दुर्घटनाओं को अंकुश लगाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में प्रभावी चैकिंग कर अधिक से अधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।

यह भी पढ़ें 👉  "आस्था के सैलाब के बीच मानवता की मिसाल बनी नैनीताल पुलिस" "कैंची धाम मेले में श्रद्धालुओं की सेवा में समर्पित दिखी नैनीताल पुलिस"

 

 

 

आदेश के क्रम मे सघन चैकिंग अभियान में वरिष्ठ उप निरीक्षक भवाली श्री प्रेम राम के नेतृत्व में चौकी खैरना पुलिस टीम द्वारा खैरना क्षेत्र में चैकिंग के दौरान दिनांक 14.10.2024 को एक टैक्सी चालक बलवंत सिंह रावत पुत्र पूरन सिंह रावत निवासी खत्याड़ी जिला अल्मोड़ा उम्र 34 वर्ष द्वारा अपने वाहन संख्या UK01TA1482 टैक्सी बुलेरो को नशे शराब में मदहोश होकर लहराते हुये चलाये जाने पर चैकिंग टीम द्वारा खैरना पुल पर रोककर एल्कोमीटर से चैक कर मेडिकल परीक्षण कराकर अन्तर्गत एमवीएक्ट में गिरफ्तार किया गया तथा वाहन को सीज कर ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण हेतु प्रेषित किया गया ।

यह भी पढ़ें 👉  कैंचीधाम जाम से मिलेगी राहत, सांसद अजय भट्ट ने किया 37 करोड़ की बायपास सड़क का शुभारंभ

गिरफ्तारी टीम-
1- उ0नि0 दिलीप कुमार
2- कानि0 राजेन्द्र सती
3- कानि0 प्रयाग जोशी