उत्तराखंड क्राइम रामनगर

यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर चला प्रशासन का हण्टर।

Spread the love

यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर चला प्रशासन का हण्टर।

 

रोशनी पाण्डेय – प्रधान संपादक

रामनगर। प्रशासन,परिवहन विभाग, कोतवाली पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रामनगर के विभिन्न क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया गया।और संदिग्ध लोगो की धरपकड़ के लिए छोटे बड़े वाहनों की तलाशी भी ली गई। चेकिंग अभियान के तहत दो दर्जन से अधिक वाहनों का चालान और आधा दर्जन वाहन सीज करने की कार्यवाही की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  जूडिशियम 2.0 से न्याय व्यवस्था में आएगी नई मजबूती, धामी ने किया बड़ा ऐलान।

 

 

एआरटीओ सन्दीप वर्मा ने बताया रामनगर में रानीखेत रोड स्थित आमडंडा क्षेत्र में अभियान चलाया गया।अभियान के तहत लगभग दो दर्जन से अधिक वाहनों का चालान और आधा दर्जन से अधिक ज्यादा वाहनों को सीज करने की कार्यवाही की गई है। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  *CM धामी के "ड्रग फ्री देवभूमि" मिशन के विजन को साकार करते SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी* *SOG-काठगोदाम पुलिस ने 1.85 करोड़ की स्मैक संग 2 तस्कर दबोचे* *नशे के कारोबारियो के लिए देवभूमि में कोई जगह नहीं" - SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टीसी*

 

 

इस दौरान एसडीएम राहुल शाह, तहसीलदार कुलदीप पांडे, एआरटीओ संदीप वर्मा, ट्रैफिक इंस्पेक्टर वेदप्रकाश भट्ट, एसएसआई मोहम्मद यूनुस आदि शामिल रहे।