उत्तराखंड क्राइम नैनीताल

एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर सघन चेकिंग अभियान, 51 पर कार्रवाई, 100 लोगों का सत्यापन, अपराध नियंत्रण और सार्वजनिक सुरक्षा के लिए पुलिस की कड़ी निगरानी जारी।

Spread the love

एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर सघन चेकिंग अभियान, 51 पर कार्रवाई, 100 लोगों का सत्यापन, अपराध नियंत्रण और सार्वजनिक सुरक्षा के लिए पुलिस की कड़ी निगरानी जारी।

 

रोशनी पांडेय – प्रधान सम्पादक

 

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशानुसार जनपद में अपराध पर अंकुश लगाने और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  स्वास्तिक नर्सिंग कॉलेज की वार्षिक खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ, खिलाड़ियों को दिया प्रेरणादायी संदेश

 

अभियान के तहत पुलिस ने 123 होटल, 68 ढाबों, 15 ठेलों, फेरीवालों, रोडवेज स्टेशन, रेलवे स्टेशन और अन्य प्रतिष्ठानों की गहनता से जांच की। चेकिंग के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर 51 व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई कर जुर्माना वसूला गया, जबकि 100 व्यक्तियों का सत्यापन भी किया गया।

 

यह भी पढ़ें 👉  जनता दरबार में मुख्यमंत्री धामी सख्त, लंबित प्रकरणों पर समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

 

 

एसएसपी मीणा ने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के सघन चेकिंग अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे, जिससे जनपद में शांति, कानून-व्यवस्था और सुरक्षा बनी रहे।

 

यह भी पढ़ें 👉  रानीबाग स्थित बंद एचएमटी भूमि पर आईटी हब विकसित करने की योजना को मिलेगी गति

 

 

जनता से अपील:
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि उन्हें अपने आसपास किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलती है, तो वे तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित करें, जिससे त्वरित कार्रवाई की जा सके।