उत्तराखंड क्राइम रामनगर

रामनगर: हादसों पर अंकुश लगाने में नाकाम ARTO और परिवहन विभाग, अवैध वाहन दौड़ रहे बेखौफ।

Spread the love

रामनगर: हादसों पर अंकुश लगाने में नाकाम ARTO और परिवहन विभाग, अवैध वाहन दौड़ रहे बेखौफ।

 

रोशनी पांडेप्रधान संपादक

 

रामनगर।
एनएच-309 पर चिल्किया के पास हुए ताज़ा सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत ने परिवहन विभाग और एआरटीओ की लापरवाही को एक बार फिर उजागर कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने कारगिल विजय दिवस पर शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर कारगिल के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी

ग्रामीणों का कहना है कि तेज़ रफ्तार और बिना फिटनेस वाले वाहन सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं, लेकिन विभाग और एआरटीओ की ओर से इन पर किसी तरह की ठोस कार्यवाही नहीं हो रही।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड  की कई योजनाओं का शुभारंभ

लोगों का आरोप है कि बोलेरो, मैक्स और ट्रैक्टर-ट्रॉली जैसे वाहन अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं, मगर चेकिंग के नाम पर केवल बाइक सवारों को ही निशाना बनाया जाता है

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि विभाग सड़क पर उतरकर वास्तविक कार्रवाई करे, ताकि निर्दोष लोगों की जानें हादसों की भेंट न चढ़ें।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध शराब के खिलाफ बेतालघाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक आरोपी दबोचा।

👉 बड़ा सवाल यह है कि क्या एआरटीओ और परिवहन विभाग सिर्फ़ औपचारिक चेकिंग अभियान चलाकर हादसों पर पर्दा डालते रहेंगे, या फिर इन पर सख्त कार्रवाई होगी?