क्राइम उत्तर प्रदेश

भीषण सड़क हादसा: कंटेनर ट्रक से टकराई एम्बुलेंस, 2 महिलाओं की मौत, 6 लोग घायल।

Spread the love

भीषण सड़क हादसा: कंटेनर ट्रक से टकराई एम्बुलेंस, 2 महिलाओं की मौत, 6 लोग घायल।

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

भदोही ज़िले के गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के गोपपुर में नेशनल हाइवे-19 पर सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। दिल्ली से शव लेकर बिहार जा रही एक एम्बुलेंस सड़क किनारे खड़े कंटेनर ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एम्बुलेंस के परखच्चे उड़ गए।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में नवविवाहिता की मौत से मचा हड़कंप, मायके और ससुराल पक्ष में शोक।

 

 

 

हादसे में एम्बुलेंस में सवार दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि दिल्ली एम्स में भर्ती वरुण नामक मरीज की मौत के बाद परिजन शव लेकर एम्बुलेंस से बिहार जा रहे थे। रास्ते में चालक को झपकी आ जाने के कारण यह हादसा हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज उधम सिंह राठौर - प्रधान संपादक कैंची धाम क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज पर्यटन सीजन एवं कैंची धाम क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोपहिया टैक्सी वाहनों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि उनके टैक्सी दुपहिया वाहन कैंची धाम एवं भवाली क्षेत्र की ओर संचालन प्रतिबंधित रहेगा। दिनांक 04.06.2026 को श्री महेश चन्द्रा, निरीक्षक यातायात भवाली द्वारा यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्लान एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। सभी सीज वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु कोतवाली भवाली में दाखिल किया गया है। नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों एवं निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

सूचना पर पहुंची पुलिस और राहत दल ने घायलों को अस्पताल भेजा और मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है और घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  2 लाख की टप्पेबाजी का खुलासा, मुखानी पुलिस ने यूपी के शातिर अपराधी को दबोचा