अल्मोड़ा उत्तराखंड जरा हटके

मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे की अध्यक्षिता में ग्राम्य विकास विभाग के अंतर्गत मनरेगा, विधायक निधि, जल संरक्षण, ओडीएफ आदि के कार्यों की समीक्षा बैठक  हुई आयोजित

Spread the love

मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे की अध्यक्षिता में ग्राम्य विकास विभाग के अंतर्गत मनरेगा, विधायक निधि, जल संरक्षण, ओडीएफ आदि के कार्यों की समीक्षा बैठक  हुई आयोजित

 रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे द्वारा आज ग्राम्य विकास विभाग के अंतर्गत मनरेगा, विधायक निधि, जल संरक्षण, ओडीएफ आदि के कार्यों की समीक्षा बैठक सभी खंड विकास अधिकारियों एवं जिला स्तरीय रेखीय विभागीय अधिकारियों के साथ विकास भवन सभागार में की गई।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा- लोक संवर्धन पर्व भारत की सांस्कृतिक एकता और कारीगरों के सम्मान का राष्ट्रीय उत्सव

 

मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्यों को गुणवत्ता के साथ साथ समयबद्धता से किए जाएं। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जो कार्य विभागों के माध्यम से कनवर्जेंस से किए जाने हैं, उन्हें आपसी समन्वय के साथ तेजी से करें।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी की शिष्टाचार भेंट

 

 

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने आजीविका संबंधित कार्यों को प्राथमिकता एवं विशेष सक्रियता से पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने सभी कार्यों में वित्तीय एवं भौतिक प्रगति को बढ़ाने हेतु भी अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में परियोजना निदेशक पुष्पेंद्र सिंह, जिला विकास अधिकारी एसके पंत समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  5 साल का विजन तैयार करे पर्यटन विभाग, नए पर्यटन स्थलों और ग्लैंपिंग पर दें जोर: मुख्य सचिव

जिला सूचना अधिकारी अल्मोड़ा।