उत्तराखंड क्राइम नैनीताल रामनगर

21 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

रामनगर: 21 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

रामनगर (नैनीताल)। कोतवाली रामनगर क्षेत्र अंतर्गत पिरूमदारा स्थित पम्प हाउस परिसर में एक 21 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कुंभ 2027 तैयारियों को रफ्तार देने के निर्देश, वनाग्नि पर कड़ा एक्शन।

 

 

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान मंजू पत्नी कमल सिंह, निवासी कासमपुर जसपुर, वर्तमान निवासी पम्प हाउस परिसर, ख्वाजपुर पिरूमदारा के रूप में हुई है। बताया गया कि मंजू ने पम्प हाउस परिसर में बने सरकारी आवास में अपने दुपट्टे से फांसी लगाई।

परिजनों के अनुसार घटना से पूर्व मृतका की ननद चांदनी से बच्चे को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद वह आक्रोश में अपने कमरे में चली गई। इसी दौरान उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना के समय मृतका का पति कमल सिंह (चालक) गाड़ी लेकर मुरादाबाद गया हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  *सावधान! यह नैनीताल पुलिस है: धरने से नहीं डरी खाकी, ग्राम प्रधान पर FIR दर्ज* *महिला और बच्चियों के साथ बर्बरता करने वाले ग्राम प्रधान का रसूख एक झटके में लालकुआ पुलिस ने किया चकनाचूर* *नैनीताल पुलिस का सख्त सन्देश महिलाओं और बच्चों से दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं*

बताया गया कि मृतका की शादी लगभग तीन वर्ष पूर्व हुई थी और उसकी एक वर्षीय पुत्री यशीका है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतका की जेठानी रेवती और ननद चांदनी ने उसे फंदे से नीचे उतारकर तत्काल डॉक्टर के पास पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  *वीकेंड के चलते "पर्यटकों की सुविधा के लिए सड़कों पर प्रातः 06:00 बजे उतरेंगे सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी व सभी दरोगा* *एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी का कड़ा फरमान— लापरवाही किसी भी सूरत में अक्षम्य* *सभी पर्यटकों व स्थानीय जनता से अपील है कि डायवर्जन प्लान का अनुसरण कर अपनी यात्रा को सुगम बनाएं*

 

 

 

 

सूचना पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।