आयुक्त दीपक रावत ने बस स्टैंड, रामनगर अंतर्गत उत्तराखंड पेयजल निगम द्वारा निर्माणधीन पार्किंग बिल्डिंग का किया निरीक्षण ।

 

आयुक्त दीपक रावत ने बस स्टैंड, रामनगर अंतर्गत उत्तराखंड पेयजल निगम द्वारा निर्माणधीन पार्किंग बिल्डिंग का किया निरीक्षण ।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

आयुक्त दीपक रावत ने बस स्टैंड, रामनगर अंतर्गत उत्तराखंड पेयजल निगम द्वारा निर्माणधीन पार्किंग बिल्डिंग का निरीक्षण किया। प्रोजेक्ट मैनेजर हिमांशु वर्मा ने बताया कि इस बिल्डिंग की निर्माण लागत लगभग 28.57 करोड़ है। 100 से अधिक वाहन पार्किंग क्षमता वाली यह बहुमंजिला बिल्डिंग सितंबर, 2024 तक तैयार हो जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए रामनगर में कांग्रेस का कैंडल मार्च, VVIP के नाम और सिक्किम के राज्यपाल की नियुक्ति पर उठाए सवाल

आयुक्त दीपक रावत ने कहा बिल्डिंग की उच्च गुणवत्ता, ड्रेनेज और लेवलिंग का भी विशेष ध्यान दिया जाए। इस योजना से कुमाऊं और गढ़वाल के लोगों को निश्चित ही लाभ मिलेगा।

 

 

 

दीपक रावत ने रामनगर वन प्रभाग अंतर्गत बनाए गए नगर वन का भी निरीक्षण किया। नगर वन, रामनगर में पिकनिक स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। दीपक रावत ने कहा कि यह अच्छा प्रयास है, इसको अभी अधिक सुंदर बनाने के लिए काफी कार्य किया जा सकता है। जिसके क्रम में प्रभागीय वनाधिकारी दिगांत नायक ने बताया कि सौंदर्यीकरण का कार्य अभी गतिमान है। आगंतुक पर्यटकों के लिए नगर वन में साइकलिंग, एटीवी बाइकिंग, एडवेंचर एक्टिविटीज आदि की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। नगर वन के सौंदर्यीकरण के लिए आकर्षक पेंटिंग, पार्क, सुंदर पेड़-पौधे, व्यू पॉइंट आदि का विकास कार्य किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस कार्यालय रामनगर में नारायण दत्त तिवारी को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि, विकास में योगदान को किया याद

 

 

 

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी रामनगर राहुल शाह, उपनिदेशक अर्थ एवं संख्या हल्द्वानी राजेंद्र तिवारी, तहसीलदार रामनगर कुलदीप पांडेय, नायब तहसीलदार दयाल मिश्रा, एसडीओ वन विभाग रामनगर पुनम केन्थोला आदि संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

karki
inder