शहीद आंदोलनकारियों को CM धामी ने दी श्रद्धांजलि, बोले—उनके सपनों का सशक्त और आत्मनिर्भर उत्तराखंड बनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि

शहीद आंदोलनकारियों को CM धामी ने दी श्रद्धांजलि, बोले—उनके सपनों का सशक्त और आत्मनिर्भर उत्तराखंड बनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को शहीद स्थल कचहरी परिसर में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शहीदों की पुण्य स्मृति में उनके चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने राज्य निर्माण के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले आंदोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि उनके संघर्ष, त्याग और बलिदान से ही अलग उत्तराखंड राज्य का निर्माण संभव हो सका। राज्य निर्माण में उनके योगदान को सदैव स्मरण रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने हरिद्वार जनपद हरिद्वार का किया स्थलीय निरीक्षण।

 

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आंदोलनकारियों और शहीद आंदोलनकारियों के परिजनों के सम्मान एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर उत्तराखंड का निर्माण ही शहीद आंदोलनकारियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजान दास सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

karki
inder