मुख्यमंत्री धामी की निगरानी में आपदा प्रबंधन तेज़, 95% से अधिक सड़कों पर यातायात बहाल

मुख्यमंत्री धामी की निगरानी में आपदा प्रबंधन तेज़, 95% से अधिक सड़कों पर यातायात बहाल

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व और सतत निगरानी में प्रदेश में आपदा प्रबंधन एवं राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं। भारी बारिश व मलबा आने से प्रदेश में कुल 1827 स्थानों पर सड़कें बाधित हुई थीं। इनमें से 1747 सड़कों को खोला जा चुका है, जबकि 80 सड़कों पर कार्यवाही गतिमान है। इस प्रकार मलबे और भू स्खलन से बंद हुई अब तक 95.62 प्रतिषत सड़कों पर यातायात बहाल किया जा चुका है।

जहाँ-जहाँ मलबा आने की संभावना थी, वहाँ पहले से ही जेसीबी और आवश्यक संसाधनों की तैनाती की गई थी। सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे कि सड़क बंद होने की स्थिति में तत्काल कार्यवाही प्रारम्भ कर दी जाए। परिणामस्वरूप प्रभावित क्षेत्रों में सड़कें तेज़ी से खोली जा रही हैं और लोगों को राहत मिल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  *कैंची धाम की आस्था के आगे बढ़ा ट्रैफिक दबाव, व्यवस्था संभालने सड़क पर उतरी नैनीताल पुलिस SSP मंजुनाथ ने ग्राउंड जीरो पर लिया फैसला* *कल 6 घंटे पहाड़ की ओर नहीं चढ़ेंगे वाहन, सिर्फ रहेगा EXIT TRAFFIC*

ज्ञातव्य है कि इस वर्ष प्रदेश में पिछले कई वर्षों की तुलना में अधिक बारिश हो रही है। इसके बावजूद मुख्यमंत्री श्री धामी स्वयं लगातार आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे हैं और राहत व बचाव कार्यों की नियमित समीक्षा कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मीडिया और बच्चों की भागीदारी से कॉर्बेट में वन्यजीव सप्ताह ने पकड़ी रफ्तार, स्वच्छता से सह-अस्तित्व तक चला जागरूकता अभियान

प्रदेशवासियों की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सरकार लगातार सक्रिय है और हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  खैर के जंगल में तस्करों का खेल! AI कैमरों ने खोला राज, दो दबोचे; तीन फरार

प्रदेशवासियों की सुरक्षा और सुविधा सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में किसी भी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए सड़क, बिजली, पानी और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बहाल करने की निरंतर निगरानी की जा रही है। सभी विभाग समन्वय बनाकर त्वरित राहत व बचाव कार्य कर रहे हैं।

karki
inder