मुख्यमंत्री धामी ने पहलगाम आतंकी हमले में मृतकों को दी श्रद्धांजलि।

मुख्यमंत्री धामी ने पहलगाम आतंकी हमले में मृतकों को दी श्रद्धांजलि।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

देहरादून, 23 अप्रैल 2025।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए कायराना आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हृदयविदारक घटना पर आज उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सीएम आवास में आयोजित प्रातःकालीन बैठक की शुरुआत दो मिनट के मौन के साथ की गई, जिसमें मारे गए निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

मुख्यमंत्री ने इस हमले में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, “उत्तराखंडवासियों की ओर से मैं शोक संतप्त परिवारों के साथ अपनी पूरी संवेदना प्रकट करता हूँ। यह कायराना हमला केवल निर्दोष लोगों पर नहीं, बल्कि हमारे देश की संस्कृति, शांति और मानवता के मूल्यों पर भी हमला है।”

यह भी पढ़ें 👉  अजय भट्ट की बड़ी जानकारी: अमृतपुर बाईपास से हटा स्टे, काम दोबारा शुरू

उन्होंने इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि आतंकियों की जम्मू-कश्मीर को अशांत करने की कोशिशें कभी सफल नहीं होंगी। मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि इस कुकृत्य का मुँहतोड़ जवाब दिया जाएगा और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  एच.एन. इंटर कॉलेज में स्वच्छता की पाठशाला, 300 विद्यार्थियों को किया जागरूक

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने देशवासियों से एकजुटता और संयम बनाए रखने की अपील की और यह भरोसा दिलाया कि देश की सुरक्षा एजेंसियां सजग हैं और किसी भी आतंकी साजिश को सफल नहीं होने देंगी।

यह भी पढ़ें 👉  हादसे में घायल युवक के लिए फरिश्ता बने एसपी सिटी हरबंस सिंह

karki
inder