चमोली उत्तराखंड क्राइम

उत्तराखंड: बिजली गिरने से हुई दर्दनाक हादसे में देवर और भाभी की मौत।

Spread the love

उत्तराखंड: बिजली गिरने से हुई दर्दनाक हादसे में देवर और भाभी की मौत।

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

उत्तराखंड के चमोली जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां बिजली गिरने से देवर भाभी की मौत हो गई। दोनों घर में अलग-अलग कमरे में थे। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है।

यह भी पढ़ें 👉  "CM के दौरे को लेकर रामनगर में उत्साह, प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद"

 

 

जानकारी के अनुसार, चमोली जिले के नंदानगर के सरपानी गांव में बिजली गिरने से एक ही परिवार के महिला और एक पुरुष की मौत हो गई है। दोनों देवर और भाभी थे। गांव के तालुरी तोक में अनुसूचित जाति की बस्ती में देवर भाभी अलग-अलग कमर में थे।

यह भी पढ़ें 👉  *SSP डॉ0 मंजुनाथ टी.सी. का 'सिंघम' स्टाइल: मुखानी में सेंधमारी करने वाले अंतर्राज्यीय चोर का हल्द्वानी पुलिस ने निकाला दिवाला* *​साहब का आदेश और टीम का एक्शन; सलाखों के पीछे पहुंचा सहारनपुर का शातिर मुंशी राम, 9 लाख से अधिक के सोने चांदी के जेवरात*

 

 

हेमा देवी (33) और जयप्रकाश (29) आकाशीय बिजली गिरने से बुरी तरह झुलस गए थे, जिन्हें रात में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदा नगर में लाया गया, यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नंदानगर पुलिस थाना टीम मौके पर पहुंची है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में घिनौनी वारदातः सौतेली बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पिता सलाखों के पीछे।