केंद्र ने दी धनगढ़ी नाले पर पुल निर्माण की स्वीकृति*सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का किया आभार व्यक्त ।

*केंद्र ने दी धनगढ़ी नाले पर पुल निर्माण की स्वीकृति*सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का किया आभार व्यक्त ।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

*सीएम धामी थे इसके लिए लगातार प्रयासरत*

देहरादून। केंद्र ने रामनगर (नैनीताल) के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग-309 पर धनगढ़ी नाले पर पुल निर्माण की स्वीकृति दे दी है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का इसके लिए आभार व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें 👉  1 दिसंबर से शुरू होगी जनगणना, 15 से 30 नवंबर तक स्व-गणना का अवसर

 

 

पुल की स्वीकृति के लिए  पुष्कर सिंह धामी लगातार केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के संपर्क में थे। इससे क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इस संबंध में उत्तराखंड के प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखकर अवगत कराया है।

यह भी पढ़ें 👉  अजीत डोभाल पर टिप्पणी उत्तराखंड के गौरव पर हमला: मंत्री कैड़ा

 

 

इस पर कुल 29.65 करोड़ रुपए की लागत आयेगी। बता दें कि धनगढ़ी नाले पर बरसात में तेज बहाव के चलते कई वाहनों के बहने की घटनाएं आम थी इससे अब यह समस्या हल हो जाएगी।

karki
inder