बहराइच उत्तर प्रदेश क्राइम

: भेड़िये का आतंक: पांच वर्षीय  बालक को बनाया निवाला, , तीन अन्य घायल

Spread the love

: भेड़िये का आतंक: पांच वर्षीय  बालक को बनाया निवाला, , तीन अन्य घायल

 

रोशनी पाण्डेय – प्रधान संपादक

हरदी थाना क्षेत्र में भेड़िये का आतंक जारी है। सोमवार की रात भेड़िया ने मां रोली के साथ घर के आंगन में सो रहे पांच वर्षीय अयांश को निशाना बना लिया। खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रायपुर के मजरा दीवानपुरवा गांव निवासी अयांश अपनी मां के साथ सो रहा था जब भेड़िया उसे मां की गोद से खींचकर गन्ने के खेत में ले गया और उसे निवाला बना डाला। सुबह गांव के बाहर अयांश का क्षत-विक्षत शव मिला।

यह भी पढ़ें 👉  लाखों की रकम पर लगा था ग्रहण, आयुक्त की पहल से हुआ समाधान।

 

 

 

पुलिस और फोरेंसिक लैब की टीम ने घटनास्थल का बारीकी से परीक्षण किया और जांच शुरू कर दी है। हाल ही में, भेड़िये ने रीता (60) की मौत और काजल (25) को घायल किया था। इसके अलावा, छत्तरपुर ग्राम पंचायत के मजरा बरुही में भी भेड़िये ने वंश कुमार (3), शिवानी (9), और हरियाली (6) को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। इन घायलों का इलाज सीएचसी में चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सडीएम, सीओ और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई, मेडिकल स्टोरों की जांच से मचा हड़कंप

 

 

 

इस लगातार हो रही हिंसा के कारण क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मामले की गहन जांच में जुटे हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज उधम सिंह राठौर - प्रधान संपादक कैंची धाम क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज पर्यटन सीजन एवं कैंची धाम क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोपहिया टैक्सी वाहनों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि उनके टैक्सी दुपहिया वाहन कैंची धाम एवं भवाली क्षेत्र की ओर संचालन प्रतिबंधित रहेगा। दिनांक 04.06.2026 को श्री महेश चन्द्रा, निरीक्षक यातायात भवाली द्वारा यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्लान एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। सभी सीज वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु कोतवाली भवाली में दाखिल किया गया है। नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों एवं निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।