बांदा उत्तर प्रदेश क्राइम

खेत मे ट्यूबेल के पास लगे खंबे के सपोर्टिंग तार में उतरे करंट से एक ही परिवार के पिता व उसके दो पुत्रों की मौत।

Spread the love

खेत मे ट्यूबेल के पास लगे खंबे के सपोर्टिंग तार में उतरे करंट से एक ही परिवार के पिता व उसके दो पुत्रों की मौत।

 

रोशनी पाण्डेय – प्रधान सम्पादक

बादा जिले से एक और दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसमे करंट की चपेट में आने से एक पिता व उसके दो पुत्रों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि खेत मे ट्यूबेल के पास लगे खंबे के सपोर्टिंग तार में उतरे करंट से ये हादसा हुआ है। वहीं एक ही परिवार की तीन लोगों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बता दें कि पूरा मामला जनपद बांदा के बबेरू कोतवाली क्षेत्र के परसौली गांव का है। यहां के रहने वाला दीपक यादव अपने पिता गोरेलाल व बड़े भाई अतुल के साथ खेतों में धान का बीज डालने आया था। तभी गुरुवार की शाम लगभग 5 बजे वह ट्यूबेल के पास लगे खंबे के सपोर्टिंग तार में उतरे करंट की चपेट में आ गया।

यह भी पढ़ें 👉  *आलीशान रिसॉर्ट, बंद कमरे और शराब-शबाब का वो काला साम्राज्य...* *जिसका 'द एंड' करने खुद उतरे कप्तान डॉ0 मंजूनाथ टीसी* *नैनीताल पुलिस, SOG, AHTU ने रचा ऐसा चक्रव्यूह कि चारों खाने चित हुआ सेक्स रैकेट, 51 रंगेहाथ गिरफ्तार, 10 लड़कियों का किया रेस्क्यू*💥

 

 

उधर कुछ दूर खड़े उसके पिता ने जब उसे सपोर्टिंग तार में चिपका देखा तो उसे बचाने के वो भी उसकी तरफ दौड़े और उसे छुड़ाने के प्रयास में पिता गोरेलाल भी करंट की चपेट में आ गए। इस दौरान खेत में ही मौजूद गोरेलाल के बड़े बेटे अतुल ने जब अपने भाई और पिता को करंट में चिपका देखा तो वह भी इन्हें बचाने के लिए दौड़ा और वह भी करंट की चपेट में आ गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में नशे के सौदागर पर पुलिस का शिकंजा, 370 ग्राम चरस बरामद

 

 

वहीं पास में मौजूद ग्रामीणों ने जब तीनों को करंट में चिपका देखा तो इन्हें बचाने के लिए दौड़े और किसी तरह इनको सपोर्टिंग तार से छुड़ाया और आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  एसओजी व कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा प्रहार ⚡️ 💥 41.5 ग्राम हेरोइन (पन्नी सहित) के साथ तस्कर गिरफ्तार

 

 

 

वही सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी आर.के. सिंह पुलिस बल के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। साथ ही राजस्व विभाग के अधिकारीयों ने भी मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया और पीड़ित परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।