कार्बेट, रामनगर और कालागढ़ टाइगर रिजर्व में जलीय जीव गणना: संरक्षण के प्रति नए प्रयासों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम।

कार्बेट, रामनगर और कालागढ़ टाइगर रिजर्व में जलीय जीव गणना: संरक्षण के प्रति नए प्रयासों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम।

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

कार्बेट टाइगर रिजर्व के रामनगर टाइगर रिजर्व, रामनगर तथा कालागढ़ टाइगर रिजर्व, लैन्सडौन की 12 रेंजों में व्यापक रूप से दिनांक 15.03.2023 से 17.03.2023 तक जलीय जीव गणना आयोजित की गयी। यह जलीय जीव गणना संरक्षण प्रयासों का समर्थन करने, आरक्षित वन क्षेत्र के भीतर Aquatic hotspot की पहचान करने एवं क्षेत्र में जलीय जीव गणना में क्षमता विकास हेतु आयोजित किया गया। जिसका विवरण निम्नानुसार है

यह भी पढ़ें 👉  रोपवे परियोजनाओं के लिए रोपवे रेग्यूलेषन और रूल्स शीघ्र हों जारीः मुख्य सचिव

 

1. जलीय जीव गणना कार्य हेतु चिन्हित स्थल :- कार्बेट टाइगर रिजर्व अन्तर्गत ग्रीष्मकालीन जलीय जीव गणना हेतु विभिन्न रेंजों के अन्तर्गत नदी क्षेत्र एवं कालागढ़ बांध क्षेत्र चिन्हित किये गये

2. जलीय जीव गणना हेतु गठित टीम :- कार्बेट टाइगर रिजर्व अन्तर्गत ग्रीष्मकालीन जलीय जीव गणना हेतु निदेशक महोदय के पर्यवेक्षण में एवं उप निदेशक / उप वन संरक्षक, कार्बेट टाइगर रिजर्व के निर्देशन में विभिन्न चयनित स्थल हेतु रेंजवार 42 टीम गठित की गयी ।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में बाबा रामदेव ने की भेंट

 

 

उक्त जलीय जीव गणना हेतु उप निदेशक, रामनगर टाइगर रिजर्व प्रभाग, उप वन संरक्षक, कालागढ़ टाइगर रिजर्व प्रभाग के साथ-साथ उप प्रभागीय वनाधिकारी, बिजरानी, उप प्रभागीय वनाधिकारी, कालागढ़, उप प्रभागीय वनाधिकारी, अदनाला उप प्रभागीय वनाधिकारी, सोनानदी एवं समस्त वन क्षेत्राधिकारी, कार्बेट टाइगर रिजर्व, श्रीमती प्रेमा तिवारी, वन आरक्षी, टाइगर सैल के सहयोग एवं समन्वय से आयोजित किया गया।

 

 

गणना से पूर्व कार्बेट टाइगर रिजर्व सभागार में जलीय जीव गणना हेतु समस्त टीम को विस्तृत दिशा-निर्देश दिये गये। यह जलीय जीव गणना कार्य Direct Sighting Method से आयोजित किया गया एवं समस्त अवलोकित जलीय जीव प्रजातियों को प्रत्येक टीम द्वारा निर्धारित प्रपत्र में दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मंत्री कैड़ा ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र का दौरा और आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरक्षण,उन्होंने प्रभावित लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना प्रभावितो को बाटी खाद्य सामग्री*

 

 

जलीय जीव गणना के दौरान 129 मगरमच्छ, 102 घड़ियाल, 183 ऊदबिलाव दिखाई दिये । जलीय जीव गणना कार्बेट टाइगर रिजर्व के समस्त नदी क्षेत्र, डूब क्षेत्र एवं कालागढ़ बांध क्षेत्र के विशाल परिदृश्य को सम्मिलित किया गया।

karki
inder