एक ईको कार नहर में जा गिरी हादसे में तीन लोगों की हुई मौत जबकि अन्य घायल।

एक ईको कार नहर में जा गिरी हादसे में तीन लोगों की हुई मौत जबकि अन्य घायल।

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक दुखद हादसा हो गया है, जिसमें एक बरात से लौटती हुई ईको कार नहर में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई है, जिससे शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं। घटना के अनुसार, ककोड़ के गांव शेरपुर से आ रही बरात में शामिल थीं एक ईको कार जिसमें छह लोग सवार थे। रविवार रात को नहर के पुल पर पहुंचते ही कार बेकाबू होकर पुल से नीचे गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि तीन लोगों की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  *डकैत जहां भी छिपेंगे, पुलिस वहां पहुंचेगी* *SSP मंजूनाथ की कुशल रणनीति से आज 02 और डकैत गिरफ्तार 02 तमंचे व ₹1.40 लाख बरामद* *अब तक डकैती कांड के मास्टरमाइंड सहित 08 गिरफ्तार, भेजे जेल घटना में प्रयुक्त लग्जरी कर वरना भी कब्जे में*

 

ककोड़ इलाके के शेरपुर गांव निवासी रोबिन की रविवार को अलीगढ़ के पिसावा में शादी थी। इसी शादी में शामिल होने के लिए रोबिन का भतीजा मनीष (22) पुत्र देवीराम अपने परिवार के साथ ईको कार में जा रहा था। उसके साथ उसकी बहन कांता (24), अंजलि (20), बुआ का लड़का प्रशांत (18), भांजी (17) और कैलाश (42) थे।

यह भी पढ़ें 👉  *समाज में न्यूसेन्स पैदा करने वालों पर कसा शिकंजा—SSP मंजूनाथ टी.सी. की सख्ती* *आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक को लालकुआं पुलिस ने किया गिरफ्तार*

 

जब कार जहांगीरपुर की कपना नहर के पास पहुंची। तभी पुल पर अनियंत्रित होकर नहर में नीचे गिर गई। वहां से गुजर रहे अन्य राहगीरों ने आसपास के लोगों को सूचना दी। तभी कार सवार लोगों को निकालने के प्रयास में लोग जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई।
karki
inder