तेज रफ्तार कार कबाड़ी की दुकान में घुसी हादसे में 4 लोगों की हुई मौत जबकि 2 लोग घायल।

रोशनी पाण्डेय – प्रधान सम्पादक

एटा के थाना पिलुआ के पास बृहस्पतिवार की सुबह करीब सात बजे स्कॉर्पियो कार कबाड़ी की दुकान में घुस गई। तेज रफ्तार होने के चलते मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक ने जिला अस्पताल लाते समय दम तोड़ दिया। दो लोगों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

मृतकों के नाम और पते अभी तक स्पष्ट नहीं हो पा रहे हैं। कार में सवार घायल बोलने की स्थिति में नहीं हैं, इसके चलते स्पष्ट नहीं हो पा रहा कि मृतक और घायल कहां के रहने वाले हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके  पर पहुंच गई। घायलों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
karki
inder
यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए रामनगर में कांग्रेस का कैंडल मार्च, VVIP के नाम और सिक्किम के राज्यपाल की नियुक्ति पर उठाए सवाल