रोडवेज बस द्वारा साइकिल सवार छात्रों की टक्कर मारने से तीन की मौत, पुलिस ने जांच आरंभ की”

रोडवेज बस द्वारा साइकिल सवार छात्रों की टक्कर मारने से तीन की मौत, पुलिस ने जांच आरंभ की”

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार रोडवेज बस ने साइकिल सवार छात्रों को टक्कर मार दी। इसके बाद खाई में पलट गई। हादसे में तीनों छात्रों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही, परिजनों को भी सूचित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  *समाज में न्यूसेन्स पैदा करने वालों पर कसा शिकंजा—SSP मंजूनाथ टी.सी. की सख्ती* *आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक को लालकुआं पुलिस ने किया गिरफ्तार*

 

 

जानकारी के अनुसार, पतारा में स्टेशन रोड के सामने साइकिल से जा रहे तीन छात्रों को रोडवेज बस ने कुचल दिया है। हादसे में तीनो की मौत हो गई और बस खाई में जा घुसी। मृतकों में अंकुश प्रजापति, दीपक तिवारी और मनीष कुमार शामिल हैं, जिनकी पहचान उनके पास मिले पहचान पत्र से हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  *जेल परिसर में साजिश का खेल, पुलिस ने समय रहते कर दिया फेल* *SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर हल्द्वानी पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन—03 आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे* *2 दिन पहले तमंचे के साथ एक गिरफ्तारी, अब 03 और आरोपी शिकंजे में—टली बड़ी वारदात!*

पुलिस ने बताया कि तीनों हमीरपुर के भरुआसुमेर स्थित पॉलिटेक्निक के छात्र थे। प्रतिदिन स्टेशन में साइकिल खड़ी कर ट्रेन से कॉलेज जाते थे। क्रेन की मदद से पलटी बस को सीधा किया गया है। वहीं, हादसे की सूचना पर घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई है। मृतकों के परिजन पहुंच रहे हैं।
karki
inder