एआईएमआईएम के सदस्यता अभियान को मिली नई मजबूती, शबा खान के प्रयासों से सभी समाज के लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं

एआईएमआईएम के सदस्यता अभियान को मिली नई मजबूती, शबा खान के प्रयासों से सभी समाज के लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं

 

 

 

 

प्रयागराज। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के संगठन विस्तार एवं सदस्यता अभियान के तहत वाराणसी की जिला अध्यक्ष शबा खान ने प्रयागराज पहुँचकर प्रदेश संगठन मंत्री इकबाल अहमद के नेतृत्व में आयोजित सदस्यता कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई।

 

 

 

 

कार्यक्रम के दौरान नसीम खान चंदौली मुग़लसराय से है एआईएमआईएम की सदस्यता ग्रहण की। साथ ही प्रयागराज के राजकुमार पांडेय ने भी पार्टी की सदस्यता लेकर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सचिव नफीस (मिर्ज़ापुर), प्रयागराज अध्यक्ष शेर अली खान सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मां नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष शबा खान ने कहा कि एआईएमआईएम न्याय, संविधान और सामाजिक समानता की विचारधारा के साथ आगे बढ़ रही है। इसी सोच से प्रभावित होकर आज सभी समाज, सभी वर्ग और सभी समुदाय के लोग बड़ी संख्या में पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य हर नागरिक की आवाज़ को मजबूती देना और युवाओं, महिलाओं तथा वंचित समाज को राजनीतिक भागीदारी दिलाना है।

यह भी पढ़ें 👉  आधारित बनाने में महत्वपूर्ण होगी पहल*

 

 

 

 

 

 

प्रदेश संगठन मंत्री इकबाल अहमद ने सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी नए साथियों का स्वागत करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत से एआईएमआईएम का जनाधार लगातार बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका - मुख्यमंत्री

 

 

 

 

 

 

कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने वाराणसी जिला अध्यक्ष शबा खान की सक्रिय कार्यशैली और संगठन के प्रति उनके समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि वे लगातार जनसंपर्क कर पार्टी का संदेश घर-घर तक पहुँचा रही हैं, जिसके परिणामस्वरूप विभिन्न समाजों के लोग बड़ी संख्या में एआईएमआईएम से जुड़ रहे हैं।

karki
inder