एसएसपी श्वेता चौबे ने तबादले करते हुए 11 निरीक्षकों को नए जिम्मेदारियों में नियुक्त किया”।

 एसएसपी श्वेता चौबे ने तबादले करते हुए 11 निरीक्षकों को नए जिम्मेदारियों में नियुक्त किया”।

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

पौड़ी गढ़वाल- बड़ी खबर  एसएसपी श्वेता चौबे ने 11 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के तबादले किए हैं। एसएसपी ने लक्ष्मण झूला थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसाई को श्रीनगर कोतवाली की जिम्मेदारी दी है। वहीं श्रीनगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सैनी को लक्ष्मण झूला थाना भेजा है। आपको बता दें कि रवि कुमार सैनी पहले ऋषिकेश कोतवाली के प्रभारी भी रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  विजयदशमी सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक: सांसद अजय भट्ट ने देश-प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

 

एसएसपी ने धुमाकोट थाना अध्यक्ष दीपक तिवारी को थाना अध्यक्ष सतपुली की जिम्मेदारी दी है। जबकि सतपुली थाना अध्यक्ष लखन सिंह को धुमाकोट थाना अध्यक्ष बनाया है। वहीं थानाध्यक्ष देवप्रयाग सुनील पंवार को थाना अध्यक्ष थलीसैंण बनाकर भेजा गया है। कोटद्वार के वरिष्ठ उपनिरीक्षक जगमोहन सिंह को थाना अध्यक्ष देवप्रयाग की जिम्मेदारी दी गई है। थाना अध्यक्ष थलीसैंण सत्येंद्र भंडारी को साइबर सेल कोटद्वार भेजा गया है। साइबर सेल कोटद्वार में तैनात जयपाल सिंह को वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली कोटद्वार की अहम जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  *ADG वी मुरुगेशन की फटकार, IG कुमाऊँ की कड़ी चेतावनी के बाद जगजे सिस्टम, साइबर अपराधियों पर टूटा नैनीताल पुलिस का कहर* *जांच के बाद साईबर हॉटस्पॉट के विरुद्ध एक ही रात में 43 FIR, कुल 49 मुकदमे*

 

वहीं महिला उप निरीक्षक प्रमिला बिष्ट जो श्रीनगर महिला थाना अध्यक्ष थी उनको महिला हेल्पलाइन प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। पौड़ी बाजार चौकी में तैनात महिला उपनिरीक्षक संध्या नेगी को श्रीनगर महिला थाना अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। एसएसपी श्वेता चौबे ने बताया कि रूटिंन व्यवस्था के मद्देनजर सभी के ट्रांसफर किए गए हैं।