सरस मेले में आयुक्त दीपक रावत ने की जमकर खरीदारी, मेयर गजराज बिष्ट बोले—कुमाऊं मंडल का जलता दीपक है सरस मेला

सरस मेले में आयुक्त दीपक रावत ने की जमकर खरीदारी, मेयर गजराज बिष्ट बोले—कुमाऊं मंडल का जलता दीपक है सरस मेला

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

51 किलो फूलों की होली ने बांधा समां, कुमाऊंनी गीतों पर झूमे दर्शक

हल्द्वानी। सरस आजीविका मेला-2026 के पांचवें दिन शनिवार को सांस्कृतिक रंगों के साथ स्थानीय उत्पादों की खरीदारी का उत्साह देखने को मिला। कुमाऊं मंडल के आयुक्त दीपक रावत ने मेले में पहुंचकर विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों की खरीदारी कर उनका उत्साह बढ़ाया।

 

 

 

 

आयुक्त दीपक रावत ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत चंपावत के लोहाघाट विकासखंड की ग्राम पंचायत रायकोट कुंवर के ऋषेश्वर बाबा स्वयं सहायता समूह के स्टॉल से तड़का पैन और पहाड़ी चावल सहित अन्य उत्पाद खरीदे। आयुक्त द्वारा खरीदारी किए जाने पर समूह की सदस्य अलका राज और आरती ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि इससे समूह की महिलाओं का मनोबल बढ़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  सरस मेले में गूंजे पहाड़ के सुर, मोहन बिष्ट के गीत और नीरज उप्रेती की गायकी ने बांधा समां

वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम में आयुक्त दीपक रावत ने सुप्रसिद्ध कुमाऊंनी गीत ‘लाल चुन्नी थल की बाजारा’ प्रस्तुत कर माहौल को खुशनुमा बना दिया।

कार्यक्रम में पहुंचे मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने सरस मेले की सराहना करते हुए कहा कि यह मेला कुमाऊं मंडल का जलता दीपक है, जो ग्रामीण महिलाओं की मेहनत, हुनर और आत्मनिर्भरता की रोशनी चारों ओर फैला रहा है। उन्होंने कहा कि सरस मेला केवल खरीदारी और व्यापार का मंच नहीं, बल्कि हमारी लोक संस्कृति और परंपराओं का जीवंत उत्सव भी है। आयुक्त दीपक रावत के आग्रह पर मेयर ने शायरी सुनाकर दर्शकों का मनोरंजन किया।

यह भी पढ़ें 👉  संविधान दिवस पर नैनीताल पुलिस ने ली शपथ, संविधान की गरिमा और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का लिया संकल्प

सांस्कृतिक संध्या का मुख्य आकर्षण सूचना विभाग में पंजीकृत आंचल कला केंद्र, हल्द्वानी की 51 किलो फूलों से खेली गई फूलों की होली रही। कलाकारों ने ‘कान्हा मोहे ऐसो बनायो मोर, नाचूं ता ता थई थई’ गीत पर शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  आज शाम सरस मेले में पहुंचेंगे कुमाऊं मंडलायुक्त दीपक रावत, शाम 4:30 बजे प्रस्तावित है आगमन**

वहीं सुप्रसिद्ध कुमाऊंनी गायक ललित मोहन जोशी ने ‘हल्द्वानी में गाड़ी चली शुरू-शुरू’ और ‘रानीखेत बै भरती हेयु रेजीमेंट कुमाऊं, 18 उम्र में मेरू छुट्टी गए मेरा गांव’ जैसे लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति देकर सांस्कृतिक संध्या में चार चांद लगा दिए।

 

 

 

 

 

इस अवसर पर राज्य दर्जा मंत्री नवीन वर्मा, मेयर गजराज सिंह बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख धारी भावना आर्य, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, सहायक परियोजना अधिकारी चंद्रा फत्याल, जिला विकास अधिकारी संतोष पंत, वरिष्ठ पूर्ति निरीक्षक राहुल सिंह डांगी सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।