कलम और खाकी के सकारात्मक समन्वय से जनहित के प्रयासों को मिलेगी नई मजबूती, नवागत SSP अर्पण यदुवंशी ने जताई बेहतर पुलिसिंग की उम्मीद

कलम और खाकी के सकारात्मक समन्वय से जनहित के प्रयासों को मिलेगी नई मजबूती, नवागत SSP अर्पण यदुवंशी ने जताई बेहतर पुलिसिंग की उम्मीद

 

 

 

नैनीताल। जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कलम और खाकी के बीच बेहतर समन्वय बेहद जरूरी है। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए नैनीताल के नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) IPS अर्पण यदुवंशी के नेतृत्व में जिले में पुलिस और मीडिया के बीच सकारात्मक संवाद एवं सहयोग को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  दूरस्थ गांवों में पहुंचे SSP मंजूनाथ टी.सी., बुजुर्गों से किया आत्मीय जनमिलन, सुनी समस्याएं और सुझाव ग्रामीणों को दिया सुरक्षा का भरोसा पाटकोट-रामपुर में जनसंवाद से लेकर, स्थानीय पहाड़ी उत्पादों एवं ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने पर भी की चर्चा

पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है, जो आम जनता की समस्याओं, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का काम करती है। वहीं पुलिस व्यवस्था कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 17 IPS अधिकारियों के तबादले; कई जिलों को मिले नए पुलिस कप्तान

 

 

 

 

 

ऐसे में पुलिस और मीडिया के बीच बेहतर तालमेल से न केवल जनसमस्याओं को प्रभावी ढंग से सामने लाया जा सकता है, बल्कि आम जनता तक सही और समय पर जानकारी भी पहुंचाई जा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस का सड़क सुरक्षा अभियान तेज, डबल हेलमेट से लेकर स्कूल वाहनों तक सख्त निगरानी

 

 

 

 

नवागत SSP अर्पण यदुवंशी के कार्यकाल में नैनीताल पुलिस और मीडिया के बीच सकारात्मक समन्वय, पारदर्शी संवाद तथा जनहित के मुद्दों पर बेहतर सहयोग की अपेक्षा की जा रही है।