घर की दहलीज तक नहीं पहुंच पाई बुजुर्ग की आखिरी उम्मीद, ट्रैक्टर-ट्रॉली ने छीन ली जिंदगी; दिव्यांग बेटा हुआ बेसहारा

घर की दहलीज तक नहीं पहुंच पाई बुजुर्ग की आखिरी उम्मीद, ट्रैक्टर-ट्रॉली ने छीन ली जिंदगी; दिव्यांग बेटा हुआ बेसहारा

 

रामनगर। दवा लेकर साइकिल से घर लौट रहे 60 वर्षीय प्रेम सिंह को क्या पता था कि रास्ते में मौत उनका इंतजार कर रही है। मालधन के तुमड़िया डैम प्रथम में गुरुवार दोपहर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर ने उनकी जिंदगी छीन ली। हादसे में बुजुर्ग ट्रॉली के नीचे आ गए और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

 

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस के 6 निरीक्षकों को भावभीनी विदाई, एसएसपी मंजूनाथ टी.सी. ने स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित

हादसे की खबर मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके पर पकड़ लिया, जबकि चालक फरार हो गया। पुलिस ने बाद में आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया।

 

मृतक की पहचान तुमड़िया डैम प्रथम निवासी प्रेम सिंह (60) पुत्र हरनाम सिंह के रूप में हुई है। बताया गया कि वह घर के पास डॉक्टर की दुकान से दवा लेकर साइकिल से वापस लौट रहे थे, तभी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 24 नवंबर से सजेगा राष्ट्रीय सरस मेला, 250 स्टॉलों पर दिखेगी देशभर के उत्पादों की झलक

 

पत्नी की पहले हो चुकी थी मौत, अब दिव्यांग बेटे से छिना पिता का सहारा

 

प्रेम सिंह की पत्नी का कुछ वर्ष पहले निधन हो चुका था। वह अपने दिव्यांग बेटे के साथ रहते थे। उनकी दो बेटियों की शादी हो चुकी है। परिवार में पिता ही बेटे का सबसे बड़ा सहारा थे, लेकिन इस हादसे ने उस सहारे को भी छीन लिया। बुजुर्ग की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा से स्मैक खरीदकर ला रहा था युवक, काठगोदाम पुलिस ने दबोचा

 

वरिष्ठ उप निरीक्षक दीपक बिष्ट ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गांव में हादसे को लेकर शोक और आक्रोश का माहौल है।