थारी गांव में नशे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब! पांच महिलाओं पर पुलिस का शिकंजा

थारी गांव में नशे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब! पांच महिलाओं पर पुलिस का शिकंजा

 

रोशनी पांडे प्रधान सम्पादक 

 

 

रामनगर में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, पांच महिलाएं गिरफ्तार, गांजा-स्मैक और 3.54 लाख की नकदी बरामद

ऑपरेशन ट्रेक-7 के तहत थारी गांव में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 16 किलो से अधिक गांजा और 14.58 ग्राम स्मैक बरामद

रामनगर। नैनीताल जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन ट्रेक-7 के तहत रामनगर पुलिस ने पीरूमदारा क्षेत्र के ग्राम थारी में बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच महिलाओं के कब्जे से भारी मात्रा में गांजा, स्मैक और लाखों रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 24 नवंबर से सजेगा राष्ट्रीय सरस मेला, 250 स्टॉलों पर दिखेगी देशभर के उत्पादों की झलक

पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान पासो कौर पत्नी मुख्तियार सिंह निवासी थारी के घर से 2.020 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। वहीं सीमा कौर पत्नी कुलदीप सिंह उर्फ कालू और प्रकाश कौर पत्नी स्वर्गीय स्वर्ण सिंह, दोनों निवासी थारी गांव के कब्जे से कुल 16.120 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  17 दिसंबर को हल्द्वानी में मनेगा जिला स्तरीय पेंशनर दिवस, 80 वर्ष से अधिक उम्र के पेंशनरों का होगा सम्मान

इसके अलावा पुलिस ने मनप्रीत कौर पुत्री दीवान सिंह निवासी थारी के कब्जे से 12.25 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की। साथ ही स्मैक की बिक्री से प्राप्त बताए गए 3 लाख 35 हजार रुपये भी बरामद किए। वहीं राधा पत्नी जसवंत सिंह निवासी थारी के पास से 2.33 ग्राम स्मैक और बिक्री से प्राप्त 19,200 रुपये की नकदी बरामद हुई।

यह भी पढ़ें 👉  बच्चों की प्रतिभा को सही दिशा देना शिक्षकों और अभिभावकों की जिम्मेदारी : दीपक रावत

 

 

 

 

पुलिस के मुताबिक, पूरी कार्रवाई में कुल 16.120 किलोग्राम गांजा, 14.58 ग्राम स्मैक और 3 लाख 54 हजार 200 रुपये की नकदी बरामद की गई है। मामले में पांचों महिलाओं के खिलाफ संबंधित अभियोग पंजीकृत किए गए हैं।

 

 

 

 

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी के दिशा-निर्देश, क्षेत्राधिकारी रामनगर एवं क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक रामनगर के नेतृत्व में की गई।

रोशनी दर्पण न्यूज़ | रामनगर