24 घंटे में नैनीताल पुलिस की बड़ी सफलता! घर से लापता तीन नाबालिग काशीपुर से सकुशल बरामद, परिजनों ने ली राहत की सांस

24 घंटे में नैनीताल पुलिस की बड़ी सफलता! घर से लापता तीन नाबालिग काशीपुर से सकुशल बरामद, परिजनों ने ली राहत की सांस

 

 

 

 

भीमताल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर तीनों बच्चों को सुरक्षित खोजा, सीसीटीवी फुटेज और सुरागरसी-पतारसी से मिली सफलता

नैनीताल। घर से बिना बताए लापता हुए तीन नाबालिग बालकों को नैनीताल पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। भीमताल पुलिस की तत्परता और प्रभावी कार्रवाई के चलते तीनों बच्चों को काशीपुर से सुरक्षित खोजकर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यटकों के लिए रेड कारपेट, ग्रामीणों के लिए रास्ता बंद! दुर्गा देवी-मैदा बन मार्ग पर भड़का जनआक्रोश, 15 नवंबर से आंदोलन का अल्टीमेटम!

जानकारी के अनुसार, तीनों नाबालिग बालक घर से बिना बताए कहीं चले गए थे। बच्चों के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर भीमताल पुलिस ने तत्काल टीमें गठित कर संभावित स्थानों पर खोजबीन की।

यह भी पढ़ें 👉  भारत-नेपाल की साझा सांस्कृतिक विरासत और व्यापारिक संबंधों का जीवंत प्रतीक है जौलजीबी मेला : मुख्यमंत्री*

पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और सुरागरसी-पतारसी के माध्यम से बच्चों की लोकेशन का पता लगाने के प्रयास तेज किए। लगातार की गई मेहनत और त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप पुलिस ने तीनों बालकों को काशीपुर से सकुशल बरामद कर लिया।

बच्चों के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद तीनों नाबालिगों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वालों पर पुलिस का प्रहार, दो तस्कर चढ़े हत्थे।

 

 

 

 

 

नैनीताल पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना हो रही है। पुलिस ने एक बार फिर साबित किया कि आमजन की सुरक्षा और विशेषकर बच्चों की सुरक्षा उसकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

रोशनी दर्पण न्यूज़
रामनगर, नैनीताल