स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर पौड़ी पुलिस अलर्ट, स्कूल बसों की सघन चेकिंग; नियमों का उल्लंघन करने वालों को सख्त हिदायत

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर पौड़ी पुलिस अलर्ट, स्कूल बसों की सघन चेकिंग; नियमों का उल्लंघन करने वालों को सख्त हिदायत

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक 

 

पौड़ी। स्कूली बच्चों की सुरक्षा और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के लिए पौड़ी पुलिस ने स्कूल बसों एवं अन्य स्कूली वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने वाहनों की फिटनेस, सुरक्षा इंतजामों और चालक-परिचालकों के दस्तावेजों की बारीकी से जांच की।

यह भी पढ़ें 👉  *नैनीताल पुलिस का बड़ा खुलासा! SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में बेनकाब हुआ बुजुर्ग महिला हत्याकांड* *पुरानी दुश्मनी में रची गई खौफनाक साजिश, 03 गिरफ्तार; हत्या में प्रयुक्त डंडे, पाना और पत्थर बरामद*

 

 

 

चेकिंग के दौरान स्कूल वाहनों में अग्निशमन यंत्र, प्राथमिक उपचार किट, आपातकालीन निकास द्वार, निर्धारित क्षमता के अनुसार बच्चों को बैठाने सहित तमाम सुरक्षा मानकों को परखा गया। साथ ही चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन से संबंधित जरूरी दस्तावेजों का सत्यापन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ढिकाला जोन खुलने से पहले ही मची बुकिंग की मारामारी! 15 नवंबर से शुरू होगी जंगल सफारी और नाइट स्टे, सभी तारीखें फुल

पुलिस ने वाहन चालकों एवं परिचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बच्चों की सुरक्षित यात्रा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। निर्धारित गति सीमा का पालन करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने और क्षमता से अधिक बच्चों को न बैठाने की हिदायत दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  शहरों को हिल एंड हिमालयन सिटी के रूप में किया जाए विकसित! तोखन साहू*

 

 

 

 

 

इसके अलावा बच्चों को बस में चढ़ाते और उतारते समय विशेष सावधानी बरतने के निर्देश भी दिए गए। पौड़ी पुलिस ने स्पष्ट किया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।