ओखलकांडा के ग्राम रैकूना में अग्निकांड, वेदप्रकाश का पूरा मकान जलकर राख; मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मौके पर पहुंचकर लिया नुकसान का जायजा*

*ओखलकांडा के ग्राम रैकूना में अग्निकांड, वेदप्रकाश का पूरा मकान जलकर राख; मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मौके पर पहुंचकर लिया नुकसान का जायजा*

 

 

 

 

भीमताल। ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम सभा रैकूना में बीती रात एक दर्दनाक अग्निकांड की घटना सामने आई, जिसमें वेदप्रकाश पुत्र श्री संतोष राम के आवासीय मकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरा मकान जलकर राख हो गया।ग्रामीणों द्वारा भी आगे बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन आग पर काबू नहीं पा सके!इस अग्निकांड में घर के अंदर रखा अनाज, कपड़े, जेवरात बर्तन सहित सारा सामान जल कर राख हो गया है जिससे परिवार को भारी नुकसान हुआ है। आग लगने से कोई जन हानि नहीं हुई!आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में सुबह 5 बजे से खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, दो दर्जन से अधिक वाहनों की जांच; दूध, पनीर और दही के 5 नमूने लिए

घटना की जानकारी मिलते ही कैबिनेट मंत्री श्री राम सिंह कैड़ा मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने आग से हुए नुकसान का जायजा लेते हुए परिवार को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, गुड़ के 5 नमूने जांच के लिए भेजे

इस दौरान मंत्री श्री कैड़ा ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर अग्निकांड से हुए नुकसान का आकलन करने तथा पीड़ित परिवार को नियमानुसार उचित मुआवजा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  होटल युवराज में देह व्यापार का खुलासा, एक महिला और दो पुरुष गिरफ्तार; दो पीड़ित महिलाएं बरामद

 

 

 

 

 

मंत्री श्री कैड़ा ने कहा कि इस दुख की घड़ी में सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। प्रभावित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई शीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

मंत्री ने प्रशासन को पीड़ित परिवार को राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिये!