रामनगर में भीषण सड़क हादसा: स्विफ्ट डिजायर ने ऑटो को पीछे से मारी जोरदार टक्कर, महिला की मौत; दूसरी का पैर कटा, बच्चों समेत 12 लोग थे सवार

रामनगर में भीषण सड़क हादसा: स्विफ्ट डिजायर ने ऑटो को पीछे से मारी जोरदार टक्कर, महिला की मौत; दूसरी का पैर कटा, बच्चों समेत 12 लोग थे सवार

 

रोशनी दर्पण न्यूज़ | रामनगर, नैनीताल।

 

नैनीताल जिले के रामनगर में नेशनल हाईवे-309 पर चिल्किया के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने सवारियों से भरे ऑटो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो सड़क पर कई बार पलट गया। हादसे में एक 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि चांदनी नाम की दूसरी महिला का पैर एड़ी के पास से कटकर अलग हो गया। हादसे में कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि ऑटो में छोटे बच्चों समेत करीब 12 लोग सवार थे।

यह भी पढ़ें 👉  सरकार और कांग्रेस दोनों पर बरसे उमेश कुमार, विधानसभा छोड़ने की घोषणा

 

जानकारी के अनुसार, रामनगर के खताड़ी निवासी रुखसाना अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ऑटो संख्या UK18TA-1804 में सवार होकर पीरूमदारा स्थित आशीर्वाद बैंक्वेट हॉल में शादी समारोह में शामिल होने जा रही थीं। इसी दौरान चिल्किया के पास राइस मिल के नजदीक पीछे से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार संख्या UK19TA-1298 ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी।

 

टक्कर लगते ही ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर कई बार पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  एआई से डरें नहीं, इसे सफलता का साथी बनाएं विद्यार्थी: पीएनजी कॉलेज में विशेषज्ञों ने दिया करियर मंत्र कौशल विकास, तकनीकी दक्षता और सही लक्ष्य निर्धारण को बताया सफलता का आधार

 

मृतका के बेटे के अनुसार, ऑटो में छोटे-छोटे बच्चों समेत करीब 12 लोग सवार थे। पीछे से कार की टक्कर लगने के बाद ऑटो कई बार पलटा, जिससे उसमें बैठे लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि हादसे में घायल पांच लोगों को अस्पताल लाया गया, जिनमें दो की हालत गंभीर है। एक व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट आई है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद न्यूरोसर्जन के पास भेजा गया है। वहीं चांदनी नाम की महिला का पैर एड़ी के पास से लगभग पूरी तरह अलग हो गया है। पैर को बचाने के प्रयास में उसे प्लास्टिक सर्जन के पास भेजने की तैयारी की जा रही है। अन्य तीन घायलों को फ्रैक्चर हैं और उनका उपचार किया जा रहा है। कुछ अन्य घायलों का दूसरे अस्पतालों में भी इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  *उत्तराखंड में साहसिक पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण और भ्रष्टाचार पर प्रहार से बनाई विशिष्ट पहचान; IPS प्रहलाद नारायण मीणा ने WCCB दिल्ली में उप निदेशक (इंटेलिजेंस एंड कोऑर्डिनेशन) का संभाला पदभार* *अपने फेसबुक हैंडल के माध्यम से साझा किया संदेश, किया उत्तराखंड की देवभूमि का धन्यवाद, वन्यजीव तस्करी रोकने एवं संरक्षण के लिए आमजन से की विशेष अपील*

 

इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ऑटो में करीब 12 लोगों के सवार होने की बात सामने आई है। हादसे में एक महिला की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है, जबकि घायलों का उपचार जारी है।

 

वहीं रामनगर कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।