रामनगर में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, जांच में जुटी पुलिस

रामनगर में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, जांच में जुटी पुलिस

 

 

रामनगर। टांडा-चिल्किया रेलवे लाइन पर मंगलवार को एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर रामनगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  चोरी के मामले में पुलिस को मिली सफलता, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, 13 अक्टूबर 2026 को रामनगर रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर ने कोतवाली में सूचना दी कि टांडा-चिल्किया रेलवे लाइन पर एक शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस को रेलवे पटरी के बीच एक व्यक्ति का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला, जिसके पैर कटे हुए थे।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार में रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30.87 ग्राम स्मैक बरामद

 

 

 

 

मृतक की पहचान रमेश सिंह (36 वर्ष), पुत्र मन्नू सिंह, निवासी बढ़ापुर, थाना ठाकुरद्वारा, जनपद मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। वह वर्तमान में रामनगर के चिल्किया स्थित काली बस्ती में रह रहा था

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा समर्पण और सरकार के मुखिया के रूप 25 वर्ष पूर्ण, सांसद अजय भट्ट ने दी शुभकामनाएं*

 

 

 

 

पुलिस मृतक की पत्नी नीलू और साले अनिल कुमार की मौजूदगी में पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर रही है। घटना के संबंध में आगे की जांच की जा रही है।

karki
inder