प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा समर्पण और सरकार के मुखिया के रूप 25 वर्ष पूर्ण, सांसद अजय भट्ट ने दी शुभकामनाएं*

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा समर्पण और सरकार के मुखिया के रूप 25 वर्ष पूर्ण, सांसद अजय भट्ट ने दी शुभकामनाएं*

 

 

रोशनी पांडेय प्रधान सम्पादक 

*हल्द्वानी* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार के मुखिया के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। श्री भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की 25 वर्ष की यात्रा सेवा, सुशासन, राष्ट्र प्रथम की भावना और जनभागीदारी पर आधारित रही है।

 

 

 

 

अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेकर सरकार के मुखिया के रूप में अपनी सार्वजनिक सेवा की यात्रा शुरू की थी। इसके बाद 26 मई 2014 को उन्होंने देश के प्रधानमंत्री के रूप में दायित्व संभाला। इस दौरान गुजरात से लेकर केंद्र तक उनकी कार्यशैली में गरीब कल्याण, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, तकनीक के उपयोग और आत्मनिर्भरता पर विशेष जोर दिखाई दिया।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी ने किया श्रमदान, दिया स्वच्छता का संदेश

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जनधन योजना, उज्ज्वला, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान भारत, पीएम-किसान और डिजिटल भुगतान जैसी पहलों ने शासन और नागरिक सेवाओं के बीच सीधा संपर्क बढ़ाया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल के 6 अक्टूबर 2026 के प्रस्ताव में भी लगभग 60 करोड़ जनधन खातों, 4 करोड़ से अधिक पक्के घरों, 25 करोड़ लोगों के गरीबी से बाहर आने तथा पीएम-किसान के तहत 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक के हस्तांतरण सहित विभिन्न उपलब्धियों का उल्लेख किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी की बड़ी घोषणा: शहीद राज्य आंदोलनकारियों की गांव-गांव स्थापित होंगी प्रतिमाएं

श्री भट्ट ने कहा कि पिछले वर्षों में सड़क, रेलवे, डिजिटल कनेक्टिविटी, रक्षा उत्पादन और तकनीकी क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण विस्तार हुआ है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, सार्वजनिक पूंजीगत व्यय 2014 के करीब 2 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 12 लाख करोड़ रुपये से अधिक हुआ है, जबकि रक्षा उत्पादन और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तीकरण, युवाओं के कौशल एवं स्टार्टअप, किसानों की आय सहायता, आदिवासी कल्याण और राष्ट्रीय सुरक्षा को भी नीति के प्रमुख केंद्रों में रखा गया है। अजय भट्ट ने प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल को लोकतांत्रिक जनादेश, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण की निरंतर यात्रा बताते हुए उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  वीकेंड पर 35 हजार से ज्यादा वाहन पहाड़ों की ओर, बिगड़ी यातायात व्यवस्था; सांसद अजय भट्ट ने पर्यटकों-श्रद्धालुओं से की अपील

 

 

 

 

 

श्री भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के संकल्प को नई गति मिली है और आने वाले वर्षों में भी राष्ट्र निर्माण की यह यात्रा निरंतर आगे बढ़े, यही उनकी शुभकामना है।

karki
inder