*माँ नैना देवी महोत्सव में SSP मंजुनाथ का सुरक्षा पर कड़ा पहरा* *सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, माँ नंदा देवी के दर्शन कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं कुशल-मंगल की कामना की*

*माँ नैना देवी महोत्सव में SSP मंजुनाथ का सुरक्षा पर कड़ा पहरा*

*सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, माँ नंदा देवी के दर्शन कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं कुशल-मंगल की कामना की*

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

*माँ नंदा देवी महोत्सव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने लिया जायजा*

*ऐतिहासिक एवं धार्मिक माँ नंदा देवी महोत्सव* को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से नैनीताल पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी.* के कुशल नेतृत्व में पुलिस बल पूरी मुस्तैदी के साथ सुरक्षा व्यवस्था में तैनात है।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में धूमधाम से निकला मां नंदा-सुनंदा का भव्य डोला, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा भी हुए शामिल

 

 

 

 

 

इसी क्रम में *SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी.* द्वारा महोत्सव क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने *मेला कंट्रोल रूम, CCTV कंट्रोल रूम, रूट डायवर्जन प्वाइंट्स एवं अन्य महत्वपूर्ण सुरक्षा स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा* लिया।

SSP नैनीताल द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों एवं ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को *भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, महिला सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा* को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा

ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे *सतर्क एवं संवेदनशील रहते हुए श्रद्धालुओं के साथ विनम्र व्यवहार करें तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी* कार्रवाई सुनिश्चित करें।

निरीक्षण के उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. द्वारा *सायंकालीन आरती में सम्मिलित होकर माँ नंदा देवी की पूजा-अर्चना की गई तथा जनपद एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं शांति* की कामना की गई।

नैनीताल पुलिस द्वारा माँ नंदा देवी महोत्सव में आने वाले सभी श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे *पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी यातायात एवं सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन* करें तथा महोत्सव को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने में सहयोग प्रदान करें।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व DGP बी.डी. खर्कवाल को SSP नैनीताल ने दी अंतिम सलामी, नम आंखों से किया याद

 

 

 

 

 

उक्त निरीक्षण के दौरान डॉ0जगदीश चंद्र एसपी क्राइम ट्रैफिक नैनीताल, श्री रेवाधर मठपाल एसपी संचार नैनीताल, श्रीमती अंजना नेगी सीओ नैनीताल, श्री रविकांत सेमवाल क्षेत्राधिकारी भवाली,श्री हरकेश सिंह प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन नैनीताल, आदि मौजूद रहे।

*मीडिया सेल*
*जनपद नैनीताल*

karki
inder