SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. को उत्कृष्ट प्रशासनिक नेतृत्व के लिए मिला सम्मान
रोशनी पांडे प्रधान संपादक
SSP NAINITAL डॉ. मंजूनाथ टी.सी. (IPS) को “Excellence in Administrative Leadership and Public Service” के लिए Certificate of Appreciation से किया गया सम्मानित
*नैनीताल पुलिस के लिए गौरव का क्षण, उत्कृष्ट प्रशासनिक नेतृत्व एवं जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को मिला सम्मान*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल *डॉ. मंजूनाथ टी.सी. (IPS)** को उनके **प्रभावी प्रशासनिक नेतृत्व, रणनीतिक निर्णय क्षमता, उत्कृष्ट पुलिसिंग, जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता एवं नागरिक-केंद्रित कार्यशैली* के लिए “Excellence in Administrative Leadership and Public Service”** के सम्मान से *Certificate of Appreciation* प्रदान कर सम्मानित किया गया।
यह सम्मान Mr. Kartik Paliwal, International President, London Book of World Records द्वारा प्रदान किया गया।
सम्मान के माध्यम से डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा पुलिस प्रशासन में प्रभावी नेतृत्व, बेहतर कार्यप्रणाली, जनहित को प्राथमिकता देने तथा नागरिकों की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए किए जा रहे प्रयासों को सराहा गया।
यह उपलब्धि *नैनीताल पुलिस परिवार के लिए गौरव एवं प्रेरणा का विषय है। नैनीताल पुलिस परिवार की ओर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।






