हल्दूचौड़ में श्रमिक कल्याण कैंप का आयोजन, 500 से अधिक श्रमिकों को बांटी हाइजिन किट

हल्दूचौड़ में श्रमिक कल्याण कैंप का आयोजन, 500 से अधिक श्रमिकों को बांटी हाइजिन किट

 

रोशनी पांडे प्रधान सम्पादक 

 

 

हल्दूचौड़। उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा हल्दूचौड़ बैंकट हॉल में आयोजित कैंप का शुभारंभ लालकुआं विधानसभा के विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  शस्त्रों, उपकरणों एवं कार्यस्थलों की पूजा-अर्चना कर नैनीताल पुलिस ने मनाई भगवान विश्वकर्मा जयंती* *SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी ने पुलिस लाइन नैनीताल में विधि-विधान से किया पूजन, पुलिसकर्मियों को दी शुभकामनाएँ — कर्तव्य, कौशल एवं सुरक्षा के प्रति समर्पण का दिया संदेश*

 

 

 

 

 

इस अवसर पर विधायक ने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उपस्थित श्रमिकों से योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का अनुरोध किया।

 

यह भी पढ़ें 👉  अहमद नदीम बने नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी, मिला अतिरिक्त चार्ज

 

 

 

 

 

कार्यक्रम के दौरान 500 से अधिक पंजीकृत श्रमिकों को न्यूट्रीशन एजुकेशन प्रदान करने के साथ हाइजिन किट का वितरण किया गया। साथ ही श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।

 

 

 

 

 

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष विजय दुमका, सहायक श्रमायुक्त सुनील तिवारी, एसडीएम रेखा कोहली, तहसीलदार ईश्वर सिंह भीमा, श्रम निरीक्षक संजीव कनडारी, विकी पाठक, क्षेत्र पंचायत सदस्य सोनी पंत, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, विनोद भट्ट सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं श्रमिक मौजूद रहे।

karki
inder