सूत्रों का बड़ा दावा: पीरूमदारा में सड़क किनारे ढाबों पर छलक रहे जाम, जिम्मेदारों की निगाह से कैसे बच रहा खेल?

🚨 सूत्रों का बड़ा दावा: पीरूमदारा में सड़क किनारे ढाबों पर छलक रहे जाम, जिम्मेदारों की निगाह से कैसे बच रहा खेल?

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक 

 

 

रामनगर। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पीरूमदारा क्षेत्र में सड़क किनारे संचालित कुछ ढाबों के आसपास कथित रूप से शराबखोरी का सिलसिला चल रहा है। बताया जा रहा है कि शाम होते ही कुछ स्थानों पर शराब पीने वालों की आवाजाही बढ़ जाती है।

यह भी पढ़ें 👉  जाम से मिलेगी मुक्ति! अमृतपुर बायपास पर सीएम धामी सख्त, बोले—धन की कमी नहीं होने देंगे

 

 

 

 

सूत्रों के मुताबिक, मामले को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों का सवाल है कि यदि सड़क किनारे शराबखोरी हो रही है तो पुलिस और आबकारी विभाग की नियमित निगरानी आखिर कहां है?

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट सख्त, सीएम धामी को लिखा पत्र

मामले में स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से मौके पर जांच और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  सूरज चौधरी और विपिन चौधरी पर रंगदारी मांगने का आरोप, विकास यादव ने पुलिस चौकी पहुंचकर की शिकायत!

 

 

 

 

हालांकि, सूत्रों से मिली जानकारी और आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।