नशे के खिलाफ कुमाऊँ पुलिस का प्रहार—एसओटीएफ ने 122.14 ग्राम अवैध स्मैक के साथ तस्कर को दबोचा”*

*”नशे के खिलाफ कुमाऊँ पुलिस का प्रहार—एसओटीएफ ने 122.14 ग्राम अवैध स्मैक के साथ तस्कर को दबोचा”*

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक 

 

 

*मोटरसाइकिल से स्मैक की तस्करी कर रहा था आरोपी, सैजना रोड के पास एसओटीएफ रेंज एवं उधमसिंहनगर पुलिस ने की कार्रवाई*

 

 

 

 

दिनॉंक-14 सितम्बर 2026 को माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “नशामुक्त उत्तराखण्ड” के लक्ष्य को साकार करने तथा प्रदेश में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के क्रम में पुलिस महानिरीक्षक, कुमाऊँ परिक्षेत्र, श्रीमती निवेदिता कुकरेती के निर्देशन में कुमाऊँ परिक्षेत्र एस.ओ.टी.एफ.द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वाइन फ्लू सहित विभिन्न संक्रामक एवं जलजनित रोगों की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करें-मुख्यमंत्री

इसी क्रम में दिनांक 14.09.2026 को एस.ओ.टी.एफ. कुमाऊँ की टीम तथा कोतवाली किच्छा, उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना एवं चेकिंग के दौरान सैजना रोड के पास, सोलर फैक्टरी, चौकी दरऊ, थाना किच्छा, जनपद ऊधमसिंहनगर क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान उक्त व्यक्ति के कब्जे से लगभग 122.14 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई। बरामद स्मैक को मोटरसाइकिल से परिवहन कर ले जाया जा रहा था।
*कानूनी कार्यवाही -* बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली की किच्छा में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हिंदी दिवस पर साहित्यिक एवं रचनात्मक लेखन प्रतियोगिताओं के 126 विजेता विद्यार्थी सम्मानित

*गिरफ्तार अभियुक्त*

गुरचरन सिंह पुत्र मक्खन सिंह,
निवासी—धानी करा सिंह अभोर, थाना अभोर, जिला फाजिल्का, पंजाब,
उम्र—30 वर्ष।

*पुलिस टीम*
01-प्रभारी एस.ओ.टी.एफ. कुमाऊँ रेंन्ज मय टीम
02-उ0नि0 पवन जोशी
03-कानि0 246 उमेद गिरी

आईजी कुमाऊँ का स्पष्ट निर्देश—नशे के सौदागरों के लिए कोई जगह नहीं

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने श्री महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊँ परिक्षेत्र द्वारा परिक्षेत्र के समस्त जनपद प्रभारियों एवं एसओटीएफ को मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उनके निर्देशन में कुमाऊँ परिक्षेत्र में नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर तस्करों की धरपकड़ की जा रही है

 

 

 

 

*कुमाऊँ पुलिस का संदेश—*

*“नशे के सौदागरों पर लगातार प्रहार, युवाओं के सुरक्षित भविष्य का संकल्प।”*

karki
inder