सरकारी कृषि सेवाओं में फार्मर आईडी की बढ़ेगी अहमियत, किसानों से पंजीकरण कराने की अपील

सरकारी कृषि सेवाओं में फार्मर आईडी की बढ़ेगी अहमियत, किसानों से पंजीकरण कराने की अपील

 

 

रोशनी पाण्डेय – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी, किसानों को सरकारी कृषि योजनाओं का लाभ पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से उपलब्ध कराने के लिए फार्मर रजिस्ट्री को महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनपद के सभी किसानों से अपनी फार्मर आईडी बनवाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भविष्य में विभिन्न कृषि सेवाओं और सरकारी योजनाओं के अंतर्गत किसानों को सुविधाएं उपलब्ध कराने में फार्मर रजिस्ट्री की अहम भूमिका होगी।

यह भी पढ़ें 👉  सूरज चौधरी और विपिन चौधरी पर रंगदारी मांगने का आरोप, विकास यादव ने पुलिस चौकी पहुंचकर की शिकायत!

 

 

 

जिलाधिकारी ने बताया कि भारत सरकार के डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन के तहत एग्रीस्टैक के माध्यम से किसानों की फार्मर आईडी बनाई जा रही है। इस प्रक्रिया के अंतर्गत किसानों की पहचान और उनकी भूमि से संबंधित निर्धारित विवरणों का डिजिटल अभिलेखीकरण किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री से कृषि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता आएगी। इसके साथ ही पात्र लाभार्थियों की पहचान करने और योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंचाने की प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में रातों-रात काटे जा रहे फलदार आम के पेड़, जल्द होगा बड़ा खुलासा! 🌳

 

 

 

डीएम ने किसानों से अपील की कि वे फार्मर रजिस्ट्री का महत्व समझते हुए जल्द से जल्द अपना पंजीकरण पूरा कराएं। इसके लिए किसान अपने नजदीकी कृषि, उद्यान एवं सहकारिता विभाग के कार्यालय या कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) से संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी में स्मैक बरामदगी से मचा हड़कंप, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।

उन्होंने किसानों से आसपास के अन्य कृषकों को भी फार्मर आईडी बनवाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से जनपद में फार्मर रजिस्ट्री का कार्य प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सकेगा। इससे कृषि क्षेत्र में डिजिटल व्यवस्था मजबूत होगी और किसानों को सरकारी सेवाओं तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी।